माधुरी दीक्षित के 5 ट्रेंडी पिंक आउटफिट लुक्स से लें फैशन टिप्स

माधुरी दीक्षित वेस्टर्न हो या इंडियन हर लुक में काफी खूबसूरत लगती हैं। उनका पिंक लुक आजकल काफी ट्रेंड में है जिसको देखकर आप भी फैशन टिप्स ले सकती हैं।

Madhuri dixit pink  outfit look

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित हमेशा अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हर किसी को उनके कपड़े पहनने का तरीका अच्छा लगता है। इसलिए दर्शक उनके फैशन ट्रेंड को काफी फॉलो करते हैं। अगर आपको पिंक कलर पहनना पसंद है तो इसके लिए आप माधुरी दीक्षित के पिंक आउटफिट लुक को फॉलो कर सकती हैं। जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

पिंक लहंगा लुक

Pink lehnga look

माधुरी दीक्षित वैसे तो हर कलर के आउटफिट में अच्छी लगती हं लेकिन पिंक कलर उनके ऊपर सबसे ज्यादा अच्छा लगता है। इसलिए आप इनके इस लहंगे लुक को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे पहनने में काफी स्टाइलिश लगते हैं साथ ही कैरी भी आसानी से हो जाते हैं। इसमें आप अपने हिसाब से कलर चूज कर सकती हैं। लहंगे के साथ आप चोकर नेकलेस, मैसी बन और हाई हील्स पेयर कर सकती हैं इससे आपका लुक और आकर्षित दिखाई देगा।

पिंक कुर्ती विद प्लाजो पेंट

Plazzo set

प्लाजो पेंट स्टाइल आजकल काफी ट्रेंड में है। यह पहनने में काफी कंफर्टेबल होते हैं साथ ही स्टाइलिश लगते हैं। आप भी माधुरी दीक्षित के इस स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं। जिसको उन्होंने झूमकी, हाई हील्स और रिंग्स के साथ पेयर किया है साथ ही उन्होंने वेवी हेयरस्टाइल बनाया है। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। कलर ऑप्शन अपने हिसाब से चुन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: बढ़ती उम्र में दिखना चाहती हैं स्टाइलिश तो माधुरी दीक्षित के इन लुक्स को करें रीक्रिएट

प्लीटेड पेंट विद टॉप

pant set

अगर आप नाइट पार्टी के लिए ड्रेस ढूंढ रही हैं तो माधुरी दीक्षित का ये स्टाइल काफी यूनिक है। इसे आप ट्राई कर सकती हैं। जिसके लिए आपको सेम कलर आउटफिट को खरीदना है जिसे आपको स्टड इयररिंग्स और ब्रेसलेट के साथ पेयर कर सकती हैं। यह पहनने में काफी क्लासी लगता है।

पिंक साड़ी लुक

Saree look

पिंक साड़ी में माधुरी दीक्षित काफी अच्छी लगती हैं। आप भी इस तरह की प्रिंटेड साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। इसे स्टाइल करने के लिए आपको हैवी इयररिंग्स पहनने होंगे साथ में हाई हील्स आपका लुक पूरा हो जाएगा। साड़ी के इस लुक को आप ऑफिस में भी ट्राई कर सकती हैं।

पिंक गाउन लुक

अगर आपकी इंगेजमेंट होने वाली है तो आप माधुरी दीक्षित के पिंक गाउन लुक को आप ट्राई कर सकती हैं। इस लुक में माधुरी प्रिंसेस जैसी लग रही हैं। आप भी इसको पहनकर खूबसूरत लगेंगी। इस लुक के साथ आप कर्ल हेयर स्टाइल और डायमंड इयररिंग्स के साथ पेयर कर सकती हैं। आप चाहे तो और भी एक्सपेरिमेंट इसके साथ कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: इंडियन से लेकर वेस्टर्न वियर तक, ब्लैक कलर में माधुरी दीक्षित का दिखता है एक अलग स्वैग

आपको माधुरी दीक्षित का पिंक लुक कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP