बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने रेड कारपेट पर बिखेरे जलवे, आप भी देखिए इनकी एक झलक

2017 खत्म ही होने वाला है और अवार्ड शो में हर किसी ने अपने fashion का जलवा बिखेरना शुरू कर दिया है। B-town की तमाम एक्ट्रेसेज और एक्टर्स का जलवा देखने के लिए लाखों नजरें उन पर टिकी हुई हैं। रेड कारपेट के बीचो-बीच अपनी खूबसूरती और dressing सेंस से ये स्टार्स हर हर किसी की नजरों में आ जाते हैं और सुर्खियां बटोर लेते हैं। पिछले दिनों बॉलीवुड की कई stars अपनी style और खूबसूरती का जलवा बिखेरने के लिए लक्स गोल्ड रोज अवार्ड का हिस्सा बनीं। इनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें देखने के बाद हर दिल दीवाना हो जाएगा।
माधुरी दीक्षित नेने
90 के दशक में अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीतने वाली माधुरी दीक्षित की खूबसूरती आज भी कई हीरोइनों पर भारी पड़ रही हैं। लक्स गोल्ड रोज अवार्ड शो में माधुरी ने ब्लैक gown में अपनी बोल्डनेस का तड़का लगाया। इन्हें 'लीजेंडरी ब्यूटी अवार्ड' देकर सम्मानित किया गया।
Read more: ये हैं परफेक्ट लिप शेड्स जो आपके बोरिंग और डल विंटर को बना देंगे glamorous
पूजा हेगड़े
बॉलीवुड ब्यूटी पूजा हेगड़े ने रेड कारपेट पर फ्लोरल गाउन में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। चूंकि पूजा हेगड़े की हाइट बेहतरीन है इसलिए वो किसी भी तरह के लुक में ढल जाती हैं। उनकी इस लुक के लिए उन्हें काफी तारीफें मिली।
जैकलीन फर्नांडिश
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जैकलीन ने ट्रेडिशनल लुक से हर किसी का दिल जीता । रेड कारपेट पर ट्रेडिशनल साड़ी में जैकलीन बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। उनकी खूबसूरती बढ़ाने में उनके इस लुक ने बखूबी साथ निभाया।
कैटरीना कैफ
जब बात खूबसूरत फिगर की होती है तो कैटरीना का नाम जरूर आता है। चिकनी चमेली नाम से फेमस कैटरीना कैफ सेक्सी गाउन में अपनी खूबसूरती से रेड कारपेट की शौभा और बढ़ा दी।
करीना कपूर
करीना कपूर पर भले ही मॉम का टैग लग चुका हो लेकिन अब भी वो बोल्डनेस के मामले में किसी से कम नहीं। रेड कारपेट पर उनके इस बोल्डनेस के चर्चे हर कहीं हो रहे हैं। यूं तो करीना किसी भी अवार्ड फंक्शन में अपने आउटलुक से चर्चे में आ जाती हैं लेकिन इस बार रेड कारपेट पर उनका ये जलवा देखने लायक रहा।
Read more: इस वेडिंग सीज़न में पहनी हुई बनारसी साड़ी का ऐसे रखें ख्याल जिससे वो चले सालों साल
डायना पेंटी
Green गाउन में डायना से रेड कारपेट की रोशनी बढ़ा दी। उनका ये लुक लोगों को काफी पसंद आया। बात जब रेड कारपेट की हो तो डायना की पसंद कुछ अलग ही होती है। अपने लास्ट redcarpet पर भी डायना पेंटी ने अपने आउटलुक से हर किसी का मन मोहा था। दरअसल पिछली बार डायना wine कलर (फाल्गुनी और शेन) गाउन में नजर आई थीं। उन्हें काफी सुर्खियां मिली थी।
आइए अब जानते हैं कि इस अवॉर्ड शो में किस-किस सेलीब्रिटी ने क्या-क्या अवॉर्ड जीते। विस्तार से इस अवॉर्ड शो के बारे में इस वीडियो में जानें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।