herzindagi
shiv ji Tattoo designs

Shiv ji Tattoo Design for Sawan 2024: सावन के पर्व पर बनवाएं 'भगवान शिव' के टैटू, देखें ट्रेडिंग डिजाइन

Lord Shiva Tattoo Design: भगवान शिव के प्रिय महीने की शुरूआत आज से हो चुकी है। इस मौके पर आप भोलेबाबा के इन टैटू डिजाइन्स को अपने हाथ व शरीर पर बनवा सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-07-22, 15:55 IST

आज यानी 22 जुलाई, दिन सोमवार से सावन का महीना शुरू हो चुका है। आज के दिन भक्त भोले बाबा की पूजा-आराधना  करते हैं। हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा का खास महत्व है।  भगवान शिव के प्रति अपने प्रेम और भक्ति भाव को व्यक्त करने के लिए लोग महादेव का चेहरा, त्रिशूल और मंत्र को अपने शरीर व हाथ पर मशीन की मदद से बनाते हैं। सावन के खास मौके पर अगर आप भोले बाबा का टैटू बनवाने को सोच रहे हैं, तो  इन ट्रेंडिंग और डिफरेंट डिजाइन को बनवा सकते हैं।

त्रिशूल के साथ महामृत्युंजय मंत्र का टैटू (Simple Shiv ji Tattoo Designs)

Tattoo Design for Sawan

सावन के पवित्र माह में आप अपने हाथ या शरीर के किसी हिस्से पर भगवान शिव के त्रिशूल और मंत्र का टैटू बनवा सकते हैं। इसे आप चाहे तो घर पर क्रिएट कर सकते हैं। इसके लिए अपने शोल्डर या हाथ के बीच वाले हिस्से पर भगवान शिव का हाथ में लिया हुआ त्रिशूल, डमरू और त्रिनेत्र को पेन की मदद से बना लें। ध्यान रखें कि अगर आप इसे शोल्डर के पास वाले हिस्से पर बनाना चाहते हैं, तो किसी और डिजाइन करवाएं। अब परमानेंट इंक से क्रिएट करें। इसके बाद त्रिशूल के बीच से नीचे की ओर ऊँ लिखें और शेड दें। टैटू को पूरा करने के लिए नीचे महामृत्युंजय मंत्र को लिखें।

इसे भी पढ़ें- Om Namah Shivay Tattoo Designs: भोले के हैं भक्त तो हाथों में बनाएं ओम नमः शिवाय टैटू, देखें डिजाइंस

त्रिशूल के साथ भगवान शिव की तस्वीर (Bhagwan Shiv ji Trishul Tattoo)

Bhagwan Shiv ji Trishul Tattoo

आप अपने हाथ में भगवान शिव और त्रिशूल का टैटू बनवा सकते हैं। इसके लिए हाथ को साफ कर सबसे पहले महादेव का त्रिशूल बनाएं। अब इसे आधे हिस्से में भगवान शिव का चेहरा बनाकर उनकी जटा में मां गंगा को बनाएं। इसके बाद परमानेंट मार्कर चेहरे को बनाएं। अब शिव के गले वाले हिस्से में स्तुति लिखकर डिजाइन क्रिएट करना है। इसके बाद इसमें डार्क शेड कर सकते है। इससे आपका टैटू अच्छा लगेगा। इसके अलावा आप इस डिजाइन को बाजार में बनवा सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

शिव नेत्र के साथ महामृत्युंजय मंत्र का टैटू (Maha Mrityunjaya Mantra Tattoo)

Maha Mrityunjaya Mantra Tattoo

हाथ की कलाई के पास आप भगवान का त्रिनेत्र और उसके साथ महामृत्युंजय मंत्र का टैटू बनवा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले हाथ पर मौजूद बाल को साफ करें। अब चौड़ाई में तीन लाइन खींचकर उसके बीच में आंख बनाएं। आप इस टैटू कम समय में घर पर भी बना सकते हैं। इसके बाद नेत्र को शेड दें। इसके बाद नीचे के हिस्से में  महामृत्युंजय मंत्र लिखकर डिजाइन को पूरा करें।

त्रिशूल और ऊं नम: शिवाय टैटू (Om Namah Shivay Tattoo)

Om Namah Shivay Tattoo designs

महादेव के प्रिय माह में अगर आप टैटू बनवाने जा रहे हैं, तो आप अपने हाथ व सीने पर भगवान शिव का त्रिशूल और ऊं नम: शिवाय डिजाइन वाला टैटू बनवा सकते हैं। इसके लिए जिस जगह पर आप इस डिजाइन को बनवाने जा रहे हैं, उसे साफ करें। इसके बाद हाथ में पेन की मदद से सबसे पहले त्रिशूल को बना लें। अब त्रिशूल के बीच वाले हिस्से में भगवान शिव का नेत्र डिजाइन करें। इसके बाद त्रिशूल के नीचे ऊँ को बनाएं, जहां पर त्रिशूल खत्म हो रहा है वहां पर नम: शिवाय लिखकर शेड देते हुए पूरा करें।

भगवान शिव का बनाएं प्रतीक (Lord Shiva Symbols Tattoo Design) 

Lord Shiva Symbols Tattoo Design

भगवान शिव के चेहरे के अलावा आप अपने हाथ में महादेव का प्रिय त्रिशूल, डमरू और रुद्राक्ष बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए पेन की मदद से हाथ में त्रिशूल को बनाते हुए डमरू और रूद्राक्ष का चिन्ह बनाएं। अब इसे परमानेंट पेन की मदद से क्रिएट करें। इसके साथ ही नीचे महादेव का तिलक बनाकर डिजाइन को पूरा करें।

इसे भी पढ़ें- Adiyogi Tattoo Designs: भगवान शिव के हैं भक्त तो बनवाएं आदियोगी टैटू, देखें डिफरेंट डिजाइंस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Pintrest, Instagram 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।