herzindagi
image

Toe Ring Designs: नई दुल्हन के पैर नजर आएंगे सुंदर, जब स्टाइल करेंगी ये अलग तरह की बिछिया

अगर आपकी भी नई-नई शादी हुई है, तो ऐसे में आप पैरों में पहनने के लिए अलग डिजाइन वाले बिछिया को खरीद सकती हैं। इसे पहनने के बाद आपके पैर अच्छे नजर आएंगे।
Editorial
Updated:- 2025-04-24, 07:30 IST

नई नवेली दुल्हन पर हर किसी की नजरें होती हैं। इसलिए वो अक्सर सजकर बैठी होती हैं। किसी को उनके चेहरे की खूबसूरती देखनी होती है, तो कोई हाथों की मेहंदी देखना पसंद करता है। लेकिन कई सारे लोग पैरों को भी देखना पसंद करते हैं। ऐसे में पैरों में अलग और अच्छे डिजाइन वाली बिछिया होने चाहिए। जिसे पहनकर आपका लुक अच्छा लगेगा। चलिए आपको बताते हैं नई दुल्हन के पैरों में कैसे बिछिया अच्छे लगेंगे।

घुंघरु वाले बिछिया करें वियर

full design bichiya

आप पैरों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए घुंघरु वाले बिछिया को पहन सकती हैं। इस तरह के बिछिया पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें आप बड़े डिजाइन वाले बिछिया को खरीदकर इसे वियर करें। साथ में आप चाहें तो इसमें घुंघरु लगवाएं। इस तरह के बिछिया से पैर सुंदर नजर आएंगे। साथ ही, आपके पैरों को देखकर हर कोई तारीफ करता नजर आएगा। यह बिछिया आप चांदी में खरीदेंगी तो पैरों की रौनक दोगुनी हो जाएगी।

हार्ट डिजाइन वाली बिछिया

Heart toe ring

आप अपने पैरों में पहनने के लिए हार्ट डिजाइन वाली बिछिया ले सकती हैं। इस तरह की बिछिया पहनने के बाद अच्छी लगेगी। इसमें हार्ट शेप वाला डिजाइन मिलेगा। इसके साथ आपको छोटे-छोटे और अंदर की तरफ डिजाइन मिलेंगे। इससे ये बिछिया और भी अच्छी लगेगी। बिछिया पहनने के बाद आपके पैरों की रौनक बढ़ जाएगी। इसे आप रोजाना भी पहनकर रख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Toe Ring Designs: बदलनी है अपनी बिछिया तो इन डिजाइंस को करें ट्राई, पैर नजर आएंगे सुंदर

यह विडियो भी देखें

ईवल आई वाली बिछिया

Evil eye toe ring (2)

नई दुल्हन को नजर काफी लगती है। ऐसे में आप ईवल आई वाली बिछिया को खरीदकर भी वियर कर सकती हैं। इस तरह की बिछिया भी पहनने के बाद सुंदर लगेगी। इसमें आपको बीच में ईवल आई का डिजाइन मिलेगा। इसके साथ आसपास में स्टोन मिलेंगे। इससे ये बिछिया और भी अच्छी लगेगी। आप इसे रोजाना भी पहनकर रख सकती हैं। इसे खरीदें आप चांदी में तभी ये पैरों में अच्छी लगेगी।

इसे भी पढ़ें: Payal Cleaning Tips: त्योहार से पहले इस हैक की मदद से चमकाएं काली हो गई पायल और बिछिया, लगेगी बिल्कुल नई

नई दुल्हन के लिए ये बिछिया डिजाइंस काफी ट्रेंडी और अच्छे हैं। उन्हें पहनकर आपके पैर अच्छे नजर आएंगे। साथ ही, आपको डिजाइन भी अलग-अलग मिल जाएंगे। इन्हें आप रोजाना पहनने में भी ला सकती हैं। मार्केट में आपको ऐसे ही और भी डिजाइन मिल जाएंगे। ऐसे में आपके पास चूज करने के लिए कई सारे ऑप्शन होंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Chandi Studio

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।