Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:39 AM IST

प्री-वेडिंग फंक्शन में आपका लुक आएगा सबसे अलग नजर जब स्टाइल करेंगी ये लॉन्ग कुर्ती के साथ स्कर्ट

कुर्ती और स्कर्ट न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट है और इस तरह की आउटफिट में आप बेहद ही खूबसूरत नजर आती हैं। वहीं अगर आप प्री-वेडिंग फंक्शन में हिस्सा ले रही हैं तो आप इस तरह आउटफिट का चुनाव कर सकती हैं।
Updated:- 2024-12-24, 22:50 IST
kurti with skirt

प्री-वेडिंग फंक्शन में महिलाएं ब्यूटीफुल लुक पाने के लिए बेस्ट आउटफिट की तलाश में रहती हैं साथ ही ये भी चाहती हैं कि वो सबसे अलग नजर आए। वहीं अगर आप भी किसी प्री-वेडिंग फंक्शन में हिस्सा ले रही हैं और कुछ न्यू ट्राई करना चाहती हैं तो आप लॉन्ग कुर्ती के साथ स्कर्ट स्टाइल कर सकती हैं। हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाले लॉन्ग कुर्ती और स्कर्ट दिखा रहे हैं जो आप प्री-वेडिंग फंक्शन में स्टाइल कर सकती है। इस आउटफिट में जहां सबसे अलग नजर आएंगी तो वहीं आपका लुक भी सबसे अलग नजर आएगा।

रेयान कुर्ती और स्कर्ट

long kurti with skirt

न्यू लुक पाने के लिए आप इस तरह की रेयान फैब्रिक वाली कुर्ती और स्कर्ट स्टाइल कर सकती हैं। यह आउटफिट न्यू और स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है। इस तरह के आउटफिट को आप बाजार में कई सारे डिजाइन और कलर ऑप्शन में मिल जाएंगे जिन्हें आप प्री-वेडिंग फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह का आउटफिट आपको बाजार में मिल जाएगा साथ ही ऑनलाइन भी आप इसे ले सकती हैं जो आपको 2,000 रुपये में मिल जाएगा।

इस आउटफिट के साथ आप पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं। वही फुटवियर में आप स्टाइलिश फ्लैट्स पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Kurti Set Designs: सेलिब्रिटी जैसा एथनिक लुक रीक्रिएट करने के लिए आप भी स्‍ट्रेट कुर्ती सेट के ये डिजाइंस करें ट्राई

फ्लोरल कुर्ती और स्कर्ट

long kurti with skirt (2)

फ्लोरल पैटर्न इन दिनों काफी ट्रेंड में है और न्यू लुक पाने के लिए आप इस तरह का फ्लोरल डिजाइन वाली कुर्ती और स्कर्ट का भी चुनाव कर सकती हैं। इस तरह का फ्लोरल डिजाइन आउटफिट आपको कई सारे डिजाइन ऑप्शन के साथ मिल जाएंगे जिन्हें आप 2,500 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।

इस आउटफिट के साथ आप मिरर वर्क ज्वेलरी साथ हो फुटवियर में आप मोजरी पहन सकती हैं।

एम्ब्रॉयडरी वर्क कुर्ती और स्कर्ट

long kurti with skirt (3)

रॉयल लुक के लिए आप इस तरह की एम्ब्रॉयडरी वर्क कुर्ती और स्कर्ट स्टाइल कर सकती हैं। यह आउटफिट लाइट कलर में है और इस तरह के आउटफिट को स्टाइल करने के बाद आपका लुक सबसे अलग नजर आएगा। इस आउटफिट को सस्ते दाम खरीद सकती हैं साथ ही दर्जी की मदद से इसे सिलवा सकती हैं।

इस आउटफिट के साथ आप चोकर साथ ही फुटवियर में फ्लैट्स पहन सकती हैं।

long kurti with skirt (4)

एम्ब्रॉयडरी में आप इस तरह की कुर्ती और स्कर्ट का भी चुनाव कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती और स्कर्ट न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

long kurti with skirt (5)

अगर आप ग्रीन कलर में कुछ पहनने अक सोच रही हैं तो आप इस तरह की एम्ब्रॉयडरी में इस तरह नेट स्कर्ट और कुर्ती भी वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Kurti Designs : प्री -वेडिंग फंक्शन में हर जगह होगी आपके लुक की ही चर्चा जब वियर करेंगी ये अंगरखा डिजाइंस वाली कुर्ती

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- ajio, myntra,kalkifashion, flipkart

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।