Anarkali Suit Designs : रॉयल लुक के लिए बेस्ट है ये चूड़ीदार स्लीव्स वाले लॉन्ग अनारकली सूट, देखें डिजाइंस

ब्यूटीफुल लुक पाने के लिए बाजार में आपको कई तरह के आउटफिट मिल जाएंगे जिन्हें आप कई सारे खास मौकों पर वियर कर सकती हैं। लेकिन, अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो आप चूड़ीदार स्लीव्स वाले ये लॉन्ग अनारकली सूट स्टाइल कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाले अनारकली सूट दिखा रहे हैं जो आप रॉयल लुक पाने के लिए आप कई सारे खास मौकों पर स्टाइल कर सकती हैं। वहीं इन अनारकली सूट में आप भीड़ से अलग नजर आएंगी।
एम्ब्रॉयडरी वर्क अनारकली सूट
-1735204949271.jpg)
रॉयल लुक के लिए आप इस तरह एम्ब्रॉयडरी वर्क अनारकली सूट का चुनाव कर सकती हैं। यह अनारकली सूट लॉन्ग में है साथ ही चूड़ीदार स्लीव्स में आता है। इस तरह का सूट न्यू और स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है। इस तरह का सूट आप बाजार से ले सकती हैं साथ ही ऑनलाइन भी आपको ये सूट 2,000 रुपये में मिल जायेगा।
इस सूट के साथ आप फुटवियर में जूती या मोजरी पहन सकती हैं साथ में मिरर वर्क ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं। इसी के साथ बालों को छोटी बना कर स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें - इन अनारकली कुर्ती सेट का फिट व डिजाइन है बेमिसाल, जिन्हें पहनकर कियारा व करीना को देंगी टक्कर!
सिल्क अनारकली सूट
-1735204964740.jpg)
इस तरह का सिल्क अनारकली सूट भी रॉयल लुक पाने के लिए बेस्ट है और इस सूट को वियर करने के बाद आप बेहद ही खूबसूरत नजर आएंगी। यह सूट सिल्क फैब्रिक में है और डार्क में है। इस सूट को आप शादी या रिसेप्शन पार्टी में वियर कर सकती हैं। यह सूट आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों पर मिल जाएगा जिसे आप 2,000 से 4,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।
इस सूट के साथ चोकर स्टाइल वाली ज्वेलरी साथ ही फुटवियर में आप फ्लैट्स पहन सकती हैं।
लहरिया प्रिंटेड अनारकली सूट
-1735204983227.jpg)
चूड़ीदार स्लीव्स में आप इस तरह के लहरिया प्रिंट वाली अनारकली सूट भी वियर कर सकती हैं और इस तरह का सूट रॉयल लुक पाने के बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस सूट खूबसूरत लहरिया प्रिंट में है और इस सूट को आप बाजार या ऑनलाइन खरीद सकती हैं जो आपको 3,000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकती हैं।
इस सूट के साथ आप मिरर वर्क वाली ज्वेलरी साथ ही फुटवियर में आप मोजरी पहन सकती हैं।
-1735205018321.jpg)
अगर आप ब्लैक में कुछ पहनना चाहती हैं तो आप ब्लैक में आप इस तरह की लेक वर्क वाली अनारकली सूट भी वियर कर सकती हैं।
-1735205033770.jpg)
अगर आप कुछ न्यू ट्राई करना चाहती हैं तो आप इस तरह की चंदेरी डिजाइन वाली अनारकली सूट भी स्टाइल कर सकती हैं।
-1735205058531.jpg)
हल्दी सेरेमनी में रॉयल लुक पाने के लिए आप इस तरह अनारकली सूट वियर कर सकती हैं और इस सूट में आप लुक बेहद ही खूबसूरत नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें- वेडिंग सीजन में जरूर ट्राई करें ये अनारकली सूट, हर कोई करेगा तारीफ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-myntra, aachho, amazon, myntra, likshaclothing
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।