Co-ord Set Designs: चिलचिलाती गर्मी में ऑफिस लुक को बनाएं स्टाइलिश और क्लासी, ट्राई करें को-ऑर्ड सेट के ये लेटेस्ट डिजाइंस

तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी में हर कोई कम्फर्टेबल कपड़े पहनना चाहता है। खासतौर पर लड़कियों को ऑफिस के लिए कुछ ऐसे कपड़े पसंद आते हैं जो दिखने में कूल होने के साथ स्टाइलिश भी लगें। इस मौसम में ऑफिस के लिए ऐसे आउटफिट चुनना काफी मुश्किल हो जाता है, जो आरामदायक हों और आपको अट्रैक्टिव लुक भी दें। ऐसे में कॉटन को-ऑर्ड सेट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। को-ऑर्ड सेट आजकल ऑफिस गोइंग महिलाओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। ये न सिर्फ पहनने में कंफर्टेबल होते हैं, बल्कि आपको बिना ज्यादा मेहनत किए स्मार्ट और एलिगेंट लुक भी देते हैं। अगर आप भी इस समर सीजन में अपने ऑफिस वॉर्डरोब को एक अलग लुक देना चाहती हैं, तो को-ऑर्ड सेट के ये लेटेस्ट डिजाइंस आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं।
शर्ट कॉलर टॉप विथ ट्राउजर्स को-ऑर्ड सेट

अगर आप ऑफिस में प्रोफेशनल और क्लासी लुक चाहती हैं, तो शर्ट कॉलर टॉप और ट्राउजर को-ऑर्ड सेट आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसकी थ्री-क्वार्टर स्लीव्स और शर्ट कॉलर डिजाइन इसे फॉर्मल टच देते हैं। साथ ही, इसका कलर आपके ऑफिस लुक को भी एलिगेंट बनाता है। इस तरह के को-ऑर्ड सेट को आप ब्लॉक हील्स और मिनिमल ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। गर्मियों में यह आउटफिट आपको स्मार्ट फ्रेश लुक देगा।
मल्टीकलर पैचवर्क प्रिंट कॉटन को-ऑर्ड सेट

गर्मियों में कॉटन फैब्रिक सबसे ज्यादा आरामदायक होता है। ऐसे में मल्टीकलर पैचवर्क प्रिंट वाला कॉटन को-ऑर्ड सेट आपके ऑफिस लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बना सकता है। इस लुक में आप कूल लगने के साथ कंफर्टेबल भी रहेंगी। इसमें वी-नेक ट्यूनिक और प्रिंटेड प्लाज़ो का कॉम्बिनेशन आपको इंडो-वेस्टर्न लुक देता है। अगर आप ऑफिस में ट्रेंडी और कलरफुल आउटफिट पहनना चाहती हैं, तो यह डिजाइन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है।
फ्लोरल एम्ब्रॉयडेड को-ऑर्ड सेट

किसी भी ऑउटफिट के लिए फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती है। चाहे एथनिक वियर हों या आपके ऑफिस में पहने जाने वाले कपड़े हों आप एम्ब्रॉयडरी डिजाइन चुन सकती हैं। ऑफिस में एलिगेंट और सॉफ्ट लुक पाने के लिए फ्लोरल एम्ब्रॉयडर्ड ट्यूनिक और पलाजो वाला ये को-ऑर्ड सेट जरूर ट्राई करें। इस तरह के आउटफिट्स ऑफिस में एलिगेंट लुक दे सकते हैं। यह डिजाइन ऑफिस मीटिंग्स और फॉर्मल इवेंट्स दोनों के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।
कॉटन फ्लेक्स को-ऑर्ड सेट

अगर आप ऑफिस में खुद को यूनिक स्टाइल में प्रेजेंट करना चाहती हैं तो कॉटन फ्लेक्स ब्लेजर को-ऑर्ड सेट जरूर ट्राई करें। यह सेट आपके स्टाइल और कम्फर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। इसमें ब्लेजर और मैचिंग बॉटम्स दोनों ही कॉटन फ्लेक्स फैब्रिक से बने हैं, जो गर्मी के लिए बहुत आरामदायक हो सकते हैं। इसका ओशन सूदिंग कलर आपके लुक को फ्रेश और आकर्षक बनाता है। इसे आप व्हाइट स्नीकर्स या हील्स के साथ कैरी कर सकती हैं और अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं।
काफ्तान टॉप विथ ट्रॉउजर्स को-ऑर्ड सेट

अगर आप ऑफिस लुक में थोड़ा यूनिक और फ्यूजन स्टाइल जोड़ना चाहती हैं, तो काफ्तान टॉप और ट्राउजर वाला को-ऑर्ड सेट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। वी-नेक डिजाइन और थ्री-क्वार्टर स्लीव्स इस ऑउटफिट को और ज्यादा स्टाइलिश लुक देती हैं। अगर आप फैशन और आराम दोनों चाहती हैं तो ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। इसे आप मिनिमल ज्वेलरी के साथ स्टाइल करके अपने लुक को एलिगेंट बना सकती हैं।
अगर आप भी ऑफिस वियर के लिए कुछ परफेक्ट ऑप्शन देख रही हैं, तो आप यहां से आईडिया ले सकती हैं। ये को-ऑर्ड सेट डिज़ाइन आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Myntra.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।