टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा से सीखें ट्रेडिशनल साड़ी को मॉडर्न तरीके से पहनने के 3 तरीके

टीवी की फेमस एक्ट्रेस चारू असोपा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर दिन अपना कोई न कोई वीडियो इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करती रहती हैं। चारू के ज्यादातर वीडियो स्टाइल और फैशन से जुड़े हुए होते हैं। कुछ दिन पहले भी चारू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने एक हैवी ट्रेडिशनल साड़ी को पहनने के 3 मॉडर्न अंदाज बताए हैं।
अगर आपके पास भी कोई ऐसी साड़ी है जो बहुत कम मौकों पर ही आप पहन पाती हैं और आप उसे मॉडर्न टच देना चाहती हैं तो चारू का यह वीडियो जरूर देखें और उनके बताए इन 3 साड़ी स्टाइल को एक बार जरूर ट्राई करें।
इसे जरूर पढ़ें: इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से लें सावन में लहरिया साड़ी पहनने के टिप्स
साड़ी विद बेल्ट
अगर आपके पास कोई ऐसी साड़ी है जो बेहद ट्रेडिशनल है और आप उसे किसी त्योहार या शादी पर ही वॉर्डरोब से निकाल पाती हैं तो आप चारू का यह साड़ी लुक एक बार जरूर ट्राई करें। आप अपनी ट्रेडिशनल साड़ी (ट्रेडिशनल साड़ी लुक) के साथ अगर एक स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक वाली बेल्ट को क्लब कर लेती हैं तो इससे आपकी साड़ी को मॉडर्न टच मिल जाएगा। इस लुक के लिए आपको चारू की तरह सीधे पल्ले की साड़ी पहननी होगी । इस साड़ी लुक के साथ आप किसी भी नाइट पार्टी में शामिल हो सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: कैटरीना कैफ के इन मानसून साड़ी लुक्स से लें टिप्स और दिखें स्टाइलिश
साड़ी विद डेनिम जैकेट
ट्रेडिशनल और हैवी लुक वाली साड़ी के साथ आप ब्लू डेनिम जैकेट भी पहन सकती हैं। इसके लिए आप साड़ी को साधारण उल्टे पल्लू स्टाइल (स्टाइलिश पल्लू ड्रेपिंग टिप्स) में पहने और पल्लू को अच्छे से पिनअप कर लें। अब आप साड़ी के साथ क्रॉप डेनिम जैकेट को पेअर अप कर सकती हैं। यह साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल आपको बेहद डिफ्रेंट लुक देगा।
साड़ी विद स्टाइलिश ब्लाउज
ट्रेडिशनल साड़ी को एक बार किसी स्टाइलिश क्रॉप टॉप या फिर ब्रा लेट ब्लाउज के साथ पेअर अप करके देखें, आपकी साड़ी का लुक ही बदल जाएगा। इस वीडियो में चारू ने भी अपनी ट्रेडिशनल और हैवी लुक वाली साड़ी को स्टाइलिश रेड कलर के ब्लाउज के साथ क्लब किया है।
आपको चारू का स्टाइल पसंद आया है तो आप इसे कॉपी कर सकती हैं। आप इस तरह से साड़ी को स्टाइल कर के किसी भी कॉकटेल पार्टी या फिर डे पार्टी में भी हिस्सा ले सकती हैं।
ट्रेडिशनल साड़ी को मॉडर्न टच देने के लिए आप भी चारू असोपा के ये 3 साड़ी लुक्स को कॉपी कर सकती हैं। इसी तरह और भी स्टाइल और फैशन टिप्स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।