इंडिया रनवे वीक: देखिए समर 2019 के पहले और दूसरे दिन की दिलचस्प झलकियां

इंडियन फेडरेशन फॉर फैशन डेवलपमेंट (IFFD) की तरफ से नई दिल्ली के डीएलएफ प्लेस, साकेत में इंडिया रनवे वीक का 11वां सीजन आयोजित किया गया। इस मेगा फैशन ईवेंट का आगाज रोमांचक तरीके से हुआ। इस शो की शो स्टॉपर रहीं इंस्पिरेशनल वुमन लक्ष्मी अग्रवाल, जिन्होंने खुद पर एसिड अटैक होने के बाद जिंदगी के नए मायने तलाशे।
दिलचस्प बात ये है कि दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म Chhapaak की इंस्पिरेश लक्ष्मी अग्रवाल ही हैं। आइए जानें इस फैशन वीक के सबसे दिलचस्प पलों के बारे में-
इंडिया रनवे वीक का पहला दिन क्रिएटिविटी से लबरेज था, जहां अनुभवी डिजाइनर रैंप पर नजर आए, तो वहीं नए चेहरे भी रैंप पर देखने को मिले। एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल ने डिजाइनर लक्ष्मीश्री के लिए किया रैंप वॉक आरजे खुराफाती नितिन, सुमन, जस्सी और आरजे योगी ने पुराने गाने पर किया रैंप वॉक।
इसे जरूर पढ़ें: Chhapaak First Look : दीपिका पादुकोण के इस रूप को देख हैरान रह जाएंगी आप
शो के पहले दिन अल्का गिलदा, जाविक नारी, लक्ष्मीश्री, आदित्य जैन, यजी और अमित तलवर जैसे डिजानर्स ने अपने खूबसूरत डिजाइन पेश किया। जाविक नारी ने फैशन रनवे वीक के फैशन डायरेक्टर किरण खेरा के हैंडमेड कपड़ों को शो-केस किया, जिसके लिए कई मशहूर आरजेस ने रैंप वॉक किया। वही लक्ष्मीश्री ने अपने ठाठ संग्रह "क्रांतिकारी देवी" को शोकेस किया, जिसके लिए लक्ष्मी अग्रवाल ने रैंप वॉक किया। कोलकाता से आने वाली डिजाइनर मधुलिका मेहता का कलेक्शन सेटिनवोग भी दिलचस्प था। इसमें रिमलेस मोती, स्पार्कल और ग्लिटर, सेक्विन और स्टोन से सजे डिजाइन्स शोकेस किए गए।
रीना ढाका ने पेश किया समर वेडिंग कलेक्शन
रीना ढाका ने पहले दिन अपने समर वेडिंग कलेक्शन को शो-केस किया। उनका पूरा कलेक्शन काफी एक्साइटिंग लगा। उनके कलेक्शन में सुकून देने वाले सभी शेड्स थे। अलका गिलडा ने अपना कलेक्शन ख्वाबेदा पेश किया, जो ब्राइडल कलेक्शन था और जिसमें मॉडर्न के साथ ट्रडीशनल ड्रेसेस की झलक देखने को मिली।
IFFD इंडिया रनवे वीक: समर 2019 के दूसरे दिन की झलकियां
शिबानी कश्यप ने ला-स्टाइलिस्ट के लिए रैंप वॉक किया, उनकी ब्लैक कोट्योर ड्रेस ग्लिटर करती हुई काफी खूबसूरत लग रही थी।
दूसरे दिन रैंप पर ग्लैमरस टीवी एक्ट्रेस और भोजपुरी फिल्मों की अदाकारा रश्मि देसाई की रैंप वॉक देखने को मिली। रश्मि देसाई ने डिजाइनर अपूर्व महाजन के लिए रैंप वॉक किया। अपूर्व महाजन के कलेक्शन में पेस्टल ह्यू और लाइटर शेड्स को खासतौर पर तरजीह दी गई थी। उनकी ड्रेस में जब रश्मि देसाई रैंप पर उतरीं तो बड़ी संख्या में मौजूद उनके फैन्स का एक्साइटमेंट बढ़ गया। शो स्टॉपर के तौर पर रश्मि देसाई की प्रजेंस ने माहौल को दिलचस्प बना दिया।
इसके अलावा विद्या इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड टेक्नोलॉजी के स्टूडेंट्स और डिजाइनर्स की तरफ से पेश किए गए लेटेस्ट डिजाइन्स। फैशन ब्रूडर रनवे शो में 5 युवा डिजाइनरों ने अपना कलेक्शन शोकेस किया।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।