Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:39 AM IST

Velvet Bangles Designs: हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे वेलवेट चूड़ी सेट के ये लेटेस्ट डिजाइंस, देंगे रॉयल लुक

Velvet Bangles Designs: अगर आपको भी बैंगल्स पहनने का बहुत शौक है, तो अब आप कुछ नए और लेटेस्ट वेलवेट बैंगल्स डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं, जो इन दिनों काफी चलन में है। 
Updated:- 2025-12-26, 18:54 IST
image

हर महिला अपने आउटफिट के साथ एक्सेसरीज जरूर शामिल करती हैं। अधिकतर महिलाओं को अलग-अलग तरह की स्टाइलिश एक्सेसरीज पहनना बहुत पसंद होता है। कुछ महिला ऐसी है, जो अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बैंगल्स पहनती हैं। अगर आपको भी बैंगल्स पहनना पसंद है, तो आज हम आपको कुछ लेटेस्ट वेलवेट डिजाइन बैंगल्स बताएंगे, जो आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

रेड वेलवेट ब्राइडल चूड़ा सेट

अगर आप किसी खास इवेंट या फंक्शन में साड़ी पहन रही हैं, तो अपने साड़ी के कलर के हिसाब से इस तरह के लेटेस्ट रेड वेलवेट ब्राइडल चूड़ा सेट को शामिल कर सकती हैं। ऐसे बैंगल्स डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में है, जो आपके लुक को परफेक्ट बनाने में मदद करेंगे साथ ही आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।  

1 - 2025-12-25T142149.004

येलो वेलवेट ब्रास चूड़ा सेट

आप चाहे तो किसी भी खास फंक्शन में अपने ट्रेडिशनल या एथनिक आउटफिट के साथ इस तरह के खूबसूरत येलो वेलवेट ब्रास चूड़ा सेट को शामिल कर सकती हैं। यह आपके पूरे लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे साथ ही आप हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे। इन्हें आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।  

2 - 2025-12-25T142150.674

यह भी पढ़ें- Golden Kamarband Ke Designs: सिल्वर नहीं, अब गोल्डन कमरबंद बढ़ाएगा आपकी खूबसूरती, ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइंस

पीकॉक ग्रीन वेलवेट चूड़ा सेट

अगर आपको भी बैंगल्स पहनना बहुत पसंद है और आपके पास कई तरह के कलेक्शंस है, तो अब आप अपने बैंगल कलेक्शन में कुछ इस तरह के नए और लेटेस्ट पीकॉक ग्रीन वेलवेट चूड़ा सेट को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे बैंगल डिजाइन अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लुक को बेहतर बनाने में भी मदद करेंगे। 

3 - 2025-12-25T142147.420

ग्रे वेलवेट चूड़ी और गोल्ड प्लेटेड कुंदन कंगन सेट

आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप इस तरह के खूबसूरत वेलवेट बैंगल्स को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे वेलवेट डिजाइंस वाले बैंगल्स आपको नजदीकी बाजार में मिल जाएंगे या आप इन्हें ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। यह आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। इन्हें आप साड़ी के साथ भी पहन सकती हैं। आपको इस तरह के बैंगल्स में और भी कई कलर देखने को मिलेंगे। 

4 - 2025-12-25T142139.924

यह भी पढ़ें- Gold Plated Necklace: मुंह दिखाई में देने के लिए बेस्ट हैं ये गोल्ड प्लेटेड नेकलेस, यहां देखें डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit : pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।