Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:52 AM IST

Gold Plated Necklace: मुंह दिखाई में देने के लिए बेस्ट हैं ये गोल्ड प्लेटेड नेकलेस, यहां देखें डिजाइंस

Gold Plated Necklace: अगर आप भी अपनी नई बहु को कुछ खास गिफ्ट देना चाहती हैं, तो अब आपको गिफ्ट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप उसे कुछ लेटेस्ट और खूबसूरत गोल्ड प्लेटेड नेकलेस गिफ्ट कर सकती हैं। 
Updated:- 2025-12-18, 15:06 IST
image

शादी-विवाह का सीजन शुरू हो गया है और इस सीजन में अधिकतर महिलाएं अपनी नई नवेली बहु को मुंह दिखाई में क्या गिफ्ट दें, इस बात को लेकर काफी कन्फ्यूज रहती हैं, अगर आपके घर में भी नई दुल्हन आई है और आप उसे देने के लिए कोई खास गिफ्ट तलाश रही हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे लेटेस्ट गोल्ड प्लेटेड नेकलेस डिजाइंस बताएंगे, जिन्हें आप अपनी बहु को देकर उसे खुश कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन डिजाइंस के बारे में।

लेयर्ड गोल्ड चोकर नेकलेस सेट

अगर आपके घर में नई दुल्हन का आगमन हुआ है और आप उसे गिफ्ट में देने के लिए कोई खास उपहार तलाश रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस तरह के खूबसूरत गोल्ड प्लेटेड लेयर्ड गोल्ड चोकर नेकलेस सेट को अपनी नई बहु को गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसे गोल्ड प्लेटेड नेकलेस आपको नजदीकी बाजार में मिल जाएंगे या आप इन्हें ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीद सकती हैं।  

1 - 2025-12-18T134650.676

गोल्ड-प्लेटेड लीफ डिजाइन नेकलेस

आप चाहे तो अपनी नई बहु को खुश करने के लिए और उसे एक खूबसूरत गिफ्ट देने के लिए इस तरह के लेटेस्ट गोल्ड-प्लेटेड लीफ डिजाइन नेकलेस डिजाइन को गिफ्ट में दे सकती हैं। ऐसे नेकलेस डिजाइन आपकी बहु को बेहद पसंद आएंगे और वह इसे पहनकर अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। यह तोहफा आपकी बहु के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता हैं।  

3 - 2025-12-18T134648.637

यह भी पढ़ें- Kolhapuri Saaj Designs:  एक जैसे नेकलेस के बजाय ट्राई करें महाराष्ट्रीयन कोल्हापुरी साज, देंगे रॉयल लुक

फ्लोरल इंस्पायर्ड गोल्ड प्लेटेड नेकलेस

अगर आप नई नवेली दुल्हन को खुश करना चाहती हैं और उसे गिफ्ट में देने के लिए कोई खास नेकलेस तलाश नहीं हैं, तो एक जैसे नेकलेस देने के बजाय आप उसे इस तरह का खूबसूरत गोल्ड प्लेटेड नेकलेस भी गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसे नेकलेस डिजाइन आपकी बहू की खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे और उसके लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।  

4 - 2025-12-18T134639.408

लीफ एंड फ्लावर डिजाइन गोल्ड प्लेटेड नेकलेस

यही नहीं नवेली दुल्हन को गिफ्ट करने के लिए आप इस तरह के खूबसूरत लीफ एंड फ्लावर डिजाइन गोल्ड प्लेटेड नेकलेस को भी शामिल कर सकती हैं। इस तरह के नेकलेस इन दिनों काफी चलन में है और अधिकतर दुल्हनों के लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसे आप गिफ्ट कर अपनी बहू को खुश कर सकती हैं। आपको इस तरह के नेकलेस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएंगे।   

2 - 2025-12-18T134643.195

यह भी पढ़ें- Artificial Long Necklace: डेली वियर में पहनें इस तरह के आर्टिफिशियल लॉन्ग नेकलेस, देंगे रॉयल लुक  

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit : pinterest  

FAQ
मुंह दिखाई में बहु को क्या गिफ्ट दें ?
मुंह दिखाई में आप अपनी बहु को गोल्ड प्लेटेड हार गिफ्ट कर सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।