पैरों में पहनें बिछिया के ये डिजाइंस, देखते ही रह जाएंगे लोग

शादीशुदा महिलाओं के लिए कुछ गहने पहनना अनिवार्य होता है। इनमें मंगलसूत्र से लेकर पैरों की बिछिया तक शामिल है। शादीशुदा महिलाओं को हमेशा बिछिया पहनने के लिए कहा जाता है।
बिछिया का संबंध मां सीता से है। कहा जाता है कि जब माता सीता का रावण ने अपहरण कर लिया था तब सीता माता ने अपनी पहचान के लिए बिछिया को फेंक दिया था। यही कारण है कि महिलाओं के लिए बिछिया पहनना जरूरी होता है।
एक समय था जब चांदी की बिछिया में कुछ डिजाइन मिलते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। समय के साथ-साथ बिछिया के डिजाइन में काफी बदलाव आ गए हैं। आजकल केवल शादीशुदा ही नहीं बल्कि अविवाहित लड़कियां भी बिछिया पहनने लगी हैं। आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन बिछिया के डिजाइंस लेकर आए हैं।
कार्व्ड मून शेप डिजाइन
इस डिजाइन की खासियत यह है कि यह देखने में काफी स्टाइलिश हैं। इन्हें आप रोजाना भी वियर कर सकती हैं। इस तरह के बिछिया डिजाइन के साथ आप फंकी नेल आर्ट भी ट्राई कर सकती हैं। इससे आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ जाएगी। आप चाहें तो इन्हें सेट में भी पहन सकती हैं या केवल एक ही उंगली में।
सिल्वर पर्ल बिछिया
इसे भी पढ़ें:अगर पहनेंगी इस तरह की बिछिया, पैर लगेंगे बेहद सुंदर
स्टोन बिछिया
बिछिया के डिजाइन में स्टोन बहुत सुंदर लगता है। आपको मार्केट में इस डिजाइन की कई बिछिया मिल जाएंगी। आप सिंगल या डबल स्टोन वाली बिछिया भी खरीद सकती हैं। स्टोन वाली बिछिया में कोई पैटर्न या फूल पत्ती का डिजाइन भी अच्छा लगता है, लेकिन अगर आप सिंपल बिछिया पहनना पसंद करती हैं तो केवल 2-3 स्टोन वाला ही डिजाइन खरीदें। इस तरह की बिछिया पहन आपके पैर बेहद प्यारे लगेंगे। इसलिए इस बार जब भी आप बाजार जाएं तो स्टोन वाली बिछिया जरूर लें।(गोल्डन बिछिया डिजाइंस)
इसे भी पढ़ें:लेटेस्ट फैशन को फॉलो करें और पैरों में पहनें ये फैंसी बिछिया, देखें खूबसूरत डिजाइन्स
इन बातों का रखें ध्यान
- आपको कभी भी अपनी पहनी हुए बिछिया किसी को नहीं देनी चाहिए। खासतौर पर अगर कोई महिला शादीशुदा है। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
- क्या आप जानती हैं पैरों में केवल चांदी की बिछिया ही क्यों पहनी जाती है? इसका कारण यह है कि सोने को भगवान लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है और लक्ष्मी कभी भी पैरों में नहीं हो सकती है। इसलिए सोने की बिछिया न पहनें।
- आजकल बिछिया को पैरों की किसी भी उंगली में पहना जाने लगा है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। बिछिया को केवल पैरों की दूसरी और तीसरी उंगली में ही पहनना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।