ये 4 स्टोन वर्क नथ डिजाइंस करें ट्राई, सावन में सिंपल साड़ी भी लगेगी डिजाइनर

सावन में ग्रीन साड़ी के साथ रॉयल लुक पाने के लिए हैवी ज्वेलरी की जगह आप कुछ ट्रेंडी स्टोन वर्क नथ ट्राई कर सकती हैं। स्टोन नथ के 4 खूबसूरत डिजाइंस आपको रॉयल लुक देने में मदद करेंगे। 
Updated:- 2026-08-04, 19:47 IST
image

सावन का महीना आते ही हरियाली, पूजा पाठ और त्‍योहारों की रौनक चारों ओर दिखाई देने लगती हैं। इस खास मौके पर महिलाएं हरे रंग की साड़ी, सूट और सोलह श्रृंगार से अपने लुक को खास बनाना पसंद करती हैं। अगर आप भी इस सावन ग्रीन साड़ी पहनने की सोच रही हैं, तो हैवी ज्‍वेलरी की जगह स्‍टोन वर्क नथ ट्राई करें। यह छोटा सी ज्‍वेलरी आपके सिंपल ए‍थनिक लुक को भी रॉयल और एलिगेंट बना सकती है। आज इस लेख में हम आपको 4 खूबसूरत स्टोन वर्क नथ डिजाइंस दिखाएंगे। साथ ही इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स भी देंगे, ताकि सावन में आपका लुक सबसे अलग और आकर्षक नजर आए।

सावन के लिए बेस्ट स्टोन वर्क नथ डिजाइंस

इस सावन अपने लुक को बेहतरीन बनाने के लिए आप कुछ ट्रेंडी स्टोन वर्क नथ डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं। नीचे दिए गए डिजाइंस आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं।

1. व्हाइट स्टोन गोल्ड प्लेटेड नथ

सावन में हरे रंग का विशेष महत्व होता है। ऐसे में आउटफिट से मैच करती हरी नथ पहनने से खूबसूरती बढ़ सकती है। आप अपनी ग्रीन साड़ी के साथ व्हाइट स्टोन गोल्ड प्लेटेड नथ चुन सकती हैं। इसमें बारीक ग्रीन स्टोन वर्क होता है। यह दिखने में काफी अट्रैक्टिव लगती है। यह चेहरे की रौनक को दोगुना कर देगी।

  • स्मार्ट स्टाइलिंग ट्रिक्स: इसे आप सिल्क साड़ी, लहरिया प्रिंट साड़ी या सिंपल कॉटन सूट के साथ पहन सकती हैं।
  • इसके साथ माथे पर छोटी सी बिंदी लगाएं। बालों में हल्का बन बनाएं। 

3 - 2026-08-04T174931.122

2. फ्लोरल पैटर्न स्पार्कलिंग डायमंड स्टोन नथ

इस साल सावन में अपने लुक को स्टाइलिश बनाएं। इसके लिए ग्रीन साड़ी के साथ फ्लोरल पैटर्न डायमंड स्टोन नथ पेयर करें। यह आपको भीड़ से अलग दिखाने में मदद करेगी। अगर आप ऑफिस के फेस्टिवल सेलिब्रेशन या किसी एथनिक फंक्शन में जा रही हैं, तो कुंदन नथ जरूर चुनें।

  • स्मार्ट स्टाइलिंग ट्रिक्स: यह नथ ऑर्गेंजा, बनारसी या चंदेरी सिल्क साड़ी के साथ सुंदर लगती है।
  • इसके साथ हैवी हार पहनने की बजाय बारीक कुंदन का चोकर या पेंडेंट सेट पहनें।  

1 - 2026-08-04T174932.767

3. ग्रीन एंड पिंक स्टोन वर्क नथ

त्योहारों की रंगत बढ़ाने के लिए ग्रीन और पिंक स्टोन वर्क नथ बेस्ट ऑप्शन है। यह इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इसमें लगे रंग-बिरंगे स्टोन और मोती इस नथ को खास बनाते हैं। यह आपके चेहरे की खूबसूरती को तुरंत बढ़ा देगी।

  • स्मार्ट स्टाइलिंग ट्रिक्स: यह नथ कॉन्ट्रास्ट या मल्टीकलर बॉर्डर वाली ग्रीन साड़ी के साथ खूबसूरत लगेगी।
  • अपने लुक को कंप्‍लीट करने के लिए हाथों में हरी और रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां पहनें। इससे आपका फेस्टिव लुक आकर्षक और एलिगेंट नजर आएगा।   

2 - 2026-08-04T174933.963

यह भी पढ़ें- Bridal Nath Designs: ब्राइडल लुक को रॉयल और एलिगेंट बना सकती हैं ये 10 नथ डिजाइंस, आप भी जरूर करें ट्राई

4. गोल्ड प्लेटेड सिंपल स्टोन नथ

अगर आप हैवी नथ नहीं पहनना चाहतीं, तो मिनिमल नथ चुनें। बारीक स्टोन वाली गोल्ड प्लेटेड नथ आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेगी। यह नथ आकार में छोटी और वजन में हल्की होती है। इसमें केवल 2-3 छोटे स्टोन लगे होते हैं। इसे आप किसी भी ग्रीन साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।

  • स्मार्ट स्टाइलिंग ट्रिक्स: इसे आप कुर्ती, इंडो-वेस्टर्न ड्रेस या शिफॉन साड़ी के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।
  • इस हल्की और एलिगेंट नथ के साथ लंबा रानी हार पहनें। इससे आपका लुक बैलेंस्ड और रॉयल दिखेगा।  

4 - 2026-08-04T174929.573

नथ पहनते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

नथ पहनते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि आप बेहतर लुक पा सके।

  • गोल चेहरे पर थोड़ी लंबी या चेन वाली नथ अच्छी लगती है। लंबे चेहरे पर छोटी नथ ज्यादा सूट करती है।
  • पूरे दिन कम्फर्टेबल रहने के लिए हैवी के बजाय हल्की नथ ही चुनें।
  • अगर आपकी नथ हैवी है, तो आई मेकअप और लिपस्टिक को थोड़ा न्यूड या सटल रखें। 

यह भी पढ़ें- Gold Nath Designs: अभी-अभी हुई है शादी? सोने की नथ के ये मॉडर्न डिजाइंस संवारेंगे नई दुल्हन का लुक

इस सावन हैवी ज्‍वेलरी की जगह सिंपल और खूबसूरत स्टोन वर्क नथ चुनें। इससे आप भीड़ से अलग दिखेंगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  amazon/GC PREMIUM JEWELLERY Store/ACCESSHER/Mali-Fionna 

FAQ
 क्या सावन के लुक के लिए नथ में छेद होना जरूरी है?
नहीं, आप प्रेसिंग वाली इस्तेमाल कर सकती हैं.
सावन में किस तरह का नथ डिजाइन ट्रेंड में रहता है?
 मोती की लड़ी वाली छोटी नथ ट्रेंड में है.
स्टोन वर्क नथ सिंपल साड़ी के साथ कैसी लगेगी?
 यह सिंपल साड़ी को तुरंत ही हैवी और एलिगेंट लुक देती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।