Gold Nath Designs: अभी-अभी हुई है शादी? सोने की नथ के ये मॉडर्न डिजाइंस संवारेंगे नई दुल्हन का लुक

स्टाइलिश दिखना सभी लड़कियों को पसंद होता है। बात अगर नई-नवेली दुल्हन की करें, तो ऐसे में शादी के शुरुआती दिन यादगार और खास होते हैं। उस समय पर फैशन ट्रेंड और कल्चर को फॉलो करना कभी-कभी थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हर शादीशुदा लड़की नथ पहनना पसंद करती है। नथ न केवल न्यूली मैरिड लड़कियों के लुक को पूरा करती है, बल्कि काफी स्टाइलिश भी लगती है। तो चलिए देखते हैं गोल्ड की नथ के कुछ बेहतरीन डिजाइन, जिन्हें आप हर फंक्शन में आसानी से कैरी कर स्टाइलिश दिख सकती हैं।
पहाड़ी नथ डिजाइन

अगर आप हैवी डिजाइन की नथ स्टाइल करना चाहती हैं, तो इस तरह की पहाड़ी नथ आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। इसमें आपको कई तरह के कलर ऑप्शन और डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। यह साइज में काफी बड़ी होती है। ऐसे में इसे अपनी फेस शेप के हिसाब से ही चुनें।
महाराष्ट्रियन स्टाइल नथ

महाराष्ट्रियन स्टाइल नथ आजकल सभी जगह पहननी पसंद की जा रही है। इसमें आपको कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा मोतियों वाला डिजाइन और लटकन डिजाइन को पसंद किया जाता है। यह लगभग हर तरह के फेस शेप पर आसानी से सूट भी कर जाती है।
सिंपल डिजाइन नथ

शादी के बाद अक्सर कई लड़कियां सिंपल डिजाइन को स्टाइल करना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में यह डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। इसे आप कई पैटर्न में तैयार करवा सकती हैं। इस तरह की सिंपल लेकिन भारी नथ लुक में चार चांद लगाने का काम करती है।
यह भी पढ़ें- Small Gold Maang Tikka for New Bride: नई नवेली दुल्हन को अक्षय तृतीया पर दें छोटा सोने का मांग टीका, देखें नए डिजाइंस
पीकॉक डिजाइन नथ

स्टाइल और आर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है मोर के डिजाइन वाली नथ। यह देखने में मॉडर्न भी है और लगभग हर तरह के लुक जैसे साड़ी या सूट या लहंगे के साथ में आसानी से कैरी की जा सकती है। इस तरह के डिजाइन में आपको नथ के कई अलग-अलग साइज देखने को मिल जाएंगे।
स्टोन डिजाइन नथ

क्लासी लुक वाली ज्वेलरी कैरी करना पसंद है, तो इस तरह के डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेंगी। इसमें आपको ग्रीन के अलावा रूबी कलर भी देखने को मिल जाएगा। वहीं रोजाना भी इस तरह की स्टाइलिश और लाइट वेट नथ आसानी से कैरी की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- Gold Jhumki Designs For Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें सोने की झुमकी, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस
Image Courtesy: Attrangi.in, rankajewellers, pahadistore.com, rukminim2.c
अगर आपको सोने की नथ के ये नए डिजाइंस पसंद आये हो और इस तरह के अन्य आर्टिकल्स को पढ़ना चाहते हैं, तो हरजिंदगी को फॉलो जरूर करें।
Image Courtesy:
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।