Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:46 AM IST

Saree Designs : इस ओणम पर ट्राई कर सकती हैं कसावु साड़ी के ये डिजाइंस, दिखेंगी अप्सरा

Best Kasavu Saree : साड़ी पहनना हर दूसरी महिला को बेहद पसंद होता है।
Updated:- 2022-08-31, 14:54 IST
kasavu saree design

(Designer South Indian Saree) लगभग सभी त्योहारों में महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं और उसे खरीदने के लिए कई बाजारों के चक्कर भी लगाती हैं। 

खासकर दक्षिण भारत की महिलाएं साड़ी पहनना शुभ मानती हैं और ओणम के इस अवसर पर वे कसावु साड़ी पहनती हैं। 

आज हम आपको दिखाएंगे कसावु साड़ी के अलग-अलग डिजाइन जिन्हें आप ओणम के अवसर पर पहन सकती हैं।

 

प्रिंटेड कसावु साड़ी (Printed Kasavu Saree)

Printed Kasavu Saree

  • अगर आप प्रिंटेड साड़ी पहनना पसंद करती हैं तो आप कुछ इस तरह की साड़ी ट्राई कर सकती हैं।
  • इस तरह की साड़ी पहनने में बेहद हल्की होती है।
  • आप चाहे तो इस तरह की साड़ी के साथ हैवी रानी हार ट्राई कर सकती हैं।
  • कोशिश करें कि हेयर स्टाइल के लिए आप हैवी बन बनाएं।  
  • बन हेयर स्टाइल को सजाने के लिए आप किसी भी तरह की हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : लंबी लड़कियों को जरूर पता होने चाहिए साड़ी पहनने के ये हैक्स, आएंगे बेहद काम

ब्रॉड बॉर्डर वाली कसावु साड़ी (Broad Border Kasavu Saree)

 Broad Border Kasavu Saree

  • अगर आपको हल्के वजन में ब्रॉड बॉर्डर वर्क वाली साड़ी पहनना पसंद है तो आप इस तरह का डिजाइन अपनी वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं।
  • कोशिश करें कि आप इस तरह की साड़ी के साथ आप हैवी झुमकी ट्राई कर सकती हैं।
  • ब्लाउज के लिए आप मोनोक्रोम लुक को फॉलो करें।
  • इस तरह की साड़ी के साथ आप चाहे तो ओपन कर्ल्स हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।
  • कर्ल्स को कंप्लीट लुक देने के लिए आप ताजे गजरे का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : Latest Blouse Design : इस फेस्टिव सीजन स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो ट्राई कीजिए ये लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन

 

चेक वर्क में कसावु साड़ी (Check Work Kasavu Saree)

 Check Work Kasavu Saree

  • अगर आप चेक वर्क वाली साड़ी पहनना पसंद करती हैं तो इस तरह की साड़ी का डिजाइन आप मार्केट से खरीद सकती हैं।
  • इस तरह का गोल्डन वर्क देखने में बेहद एलिगेंट दिखाई देता है।
  • साथ ही देखने में हैवी लगने वाली ये साड़ी असल में बेहद हल्के वजन की होती हैं।
  • इस तरह की साड़ी के साथ आप चाहे तो चोकर और झुमकी पहन सकती हैं।
  • हेयर स्टाइल में आप कोशिश करें कि बन हेयर स्टाइल बनाएं।
  • बन हेयर स्टाइल को सजाने के लिए आप ताजे गजरे का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

अगर आपको हमारे बताई गई ये साड़ी टिप्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।

साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।