herzindagi
nose pin designs for women

Gold Nose Pins: डेली वियर में पहनने के लिए बेस्‍ट हैं ये छोटे गोल्‍ड नोज पिन, यहां देखें लेटेस्‍ट डिजाइंस

डेली वियर के लिए लेटेस्‍ट गोल्ड नोज पिन डिजाइंस देखें। छोटे, स्टाइलिश और कम वजन वाले कमल, सर्कल, डायमंड और स्टोन नोज पिन आपके हर आउटफिट के लिए परफेक्ट रहेंगी ।
Editorial
Updated:- 2025-12-04, 19:14 IST

महिलाओं का नाक छिदवाना वैसे तो एक परंपरा और रीति रही है, मगर अब यह फैशन का भी हिस्‍सा बन चुका है। आजकल की युवा महिलाओं में नोज पियरसिंग कराने का अलग ही क्रेज देखा जा रहा है। नोज पियरसिंग के साथ इस बात का ख्‍याल रखना बहुत जरूरी है कि आपने अपने लिए सही नोज पिन का चुनाव किया हो। खासतौर पर जब आप डेली वियर अपने लिए खरीद रही हों। आज हम आपको गोल्‍ड नोज पिन्‍स की कुछ बहुत ही खूबसूरत डिजाइंस दिखाएंगे, जिनसे मिलती-जुलती नोज पिन्‍स आपको बाजार में मिल जाएंगी। इन्‍हें आप कैजुअल और एथनिक आउटफिट्स के साथ-साथ ऑफिस वियर ड्रेस के साथ भी कैरी कर सकती हैं।

यहां देखें डेली वियर नोज पिन की 7 डिजाइंस

डेली वियर नोज पिन्‍स का लाइटवेट और स्‍टाइलिश दोनों होना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही आपको इस बात का भी ध्‍यान रखना है कि आप हर तरह के आउटफिट्स के सथ उस नोज पिन को कैरी कर सकें। तो चलिए हम आपको डेली वियर नोज पिन्‍स की कुछ ऐसी ही डिजाइंस दिखाते हैं-

जिग-जैग गोल्‍ड नोज पिन डिजाइन 

अगर आपको थोड़ा फंकी लुक चाहिए, तो अलग-अलग शेप की नोज पिन ट्राई करें। यह आपको टिपिकल एथनिक लुक से बचाएगी। आप इसे किसी भी अवसर पर पहन सकती हैं। यह नोजपिन बहुत ही क्‍लासी लगती है और आपको यंग लुक देती है। 

zig-zag nose pin

फैंसी गोल्‍ड नोज पिन डिजाइन 

इस तरह की नेाज पिन को पहन कर आपको बोहो लुक मिल जाएगा। इसके साथ आप मिडिल नोज रिंग भी पहन सकती हैं। आप इस साड़ी के साथ भी कैरी कर सकती हैं। मगर यह आपको ट्रेडिशनल लुक की जगह थोड़ा इंडो-वेस्‍टर्न लुक देगी। 

fancy nose pin designs

कमल नोज पिन डिजाइन

कमल की आकृति वाली नोज पिन आजकल काफी ट्रेंड में हैं। यह उन महिलाओं को बहुत पसंद आएगी, जो इंडो-वेस्‍टर्न लुक को बहुत पसंद करती हैं। इसमें आपको सिंपल कमल नोज पिन और स्‍टोन वर्क वाली कमल नोज पिन मिल जाएगी। वैसे कमल ही नहीं अपको इसमें गुलाब और फ्लावर शेप वाली नोज पिन भी मिल जाएंगी। यह दिखने में खूबसूरत और एलिगंट नजर आती हैं। बेस्‍ट बात तो यह है कि आप इन्‍हें एथनिक और वेस्‍टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ कैरी कर सकती हैं।

gold nose pins

डायमंड नोज पिन डिजाइन

गोल्‍ड के साथ अमेरिकन डायमंड वाली नोज पिन्‍स में भी आपको एक से बढ़कर एक डिजाइंस मिल जाएंगी। इस तरह की डिजाइन वाली नोज पिन भी आप हर तरह के ओकेजन में पहन सकती हैं, बेस्‍ट बात तो यह है कि इसमें आपको बड़ी और छोटी हर तरह की डिजाइंस मिल जाएंगी आप अपने चेहरे के शेप के अनुसार अलग-अलग तरह की डिजाइंस में अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Oxidised Nose Pin Designs: चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए स्टाइल करें ऑक्सीडाइज्ड नोज पिन, जानें लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स

nose pin designs for women

सिंपल स्‍टोन नोज पिन डिजाइन

स्‍टोन नोज पिन्‍स का ट्रेंड बहुत पुराना है, मगर इसका क्रेज महिलाओं में आज भी देखा जा सकता है। इस तरह की नोज पिन्‍स में आपको कलरफुल स्‍टोंस वाली नोज पिन मिल जाएंगी। इतना ही नहीं इसमें आपको अलग-अलग आकार में नोज पिन्‍स देखने को मिलेंगे। आप अपनी ड्रेस के कलर के मुताबिक इन्‍हें बदल-बदल कर ट्राई कर सकती हैं।

latest nose pin designs

सर्कल नोज पिन डिजाइन

सर्कल नोज पिन में भी आपको बहुत सारे डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। यह एक बहुत अच्‍छा डेली वियर ऑप्‍शन हैं। यह आपको ट्रेंडी और स्‍टाइलिश लुक देती हैं। इन्‍हें आप कैजुअल, ऑफिस या फिर किसी भी पार्टी में कैसी भी ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं।

gold daily wear nose pins

हाफ मून नोज पिन डिजाइन

हाफ मून ईयररिंग्‍स की डिजाइन तो हम आपको कई बार दिखा चुके हैं, मगर मार्केट में आजकल हाफ मून नोज पिन का ट्रेंड भी देखा जा रहा है। इस तरह की नोज पिंग, हाफ बाली जैसा लुक देती हैं। इतना ही नहीं, आप इस तरह की नोज पिन्‍स को बहुत ही आसानी से कैरी भी कर सकती हैं। इसमें भी आपको ढेरों वेराइटी देखने को मिल जाएंगी। सिंपल के साथ-साथ इसमें लटकन वाली नोज पिंस भी आती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Gold Nose Pin Designs: नोज पिन के नए डिजाइंस, जो बढ़ा देंगे चेहरे की खूबसूरती

nose pin designs for women

तो अगर आप भी डेली वियर नोज पिन खरीदने के लिए डिजाइन की तलाश कर रही हैं, तो आपको एक बार ऊपर दिखाई गई डिजाइंस पर नजर डाल लेनी चाहिए। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें इसी तरह से और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: R Shanker Shanker/ Pinterest 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।