मानसून सीजन में चिपचिपी गर्मी होती है। इस वजह से महिलाएं इस मौसम में कुछ ऐसा आउटफिट स्टाइल करना चाहती हैं, जिसमें वो स्टाइलिश नजर आएं और साथ ही, कम्फर्टेबल भी रहें। लेकिन, अगर आप कूल लुक चाहती हैं और ये भी चाहती हैं कि आप सुंदर लगें, तो आप स्लीवलेस कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाली स्लीवलेस कुर्ती दिखा रहे हैं। इस तरह की कुर्ती कूल और स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ स्लीवलेस कुर्ती के लेटेस्ट डिजाइंस दिखा रहे हैं। इस तरह की कुर्ती आप मानसून सीजन में पहन सकती हैं और इसमें आपका लुक बेहद ही खूबसूरत नजर आएगा।
एम्ब्रॉयडरी वर्क कुर्ती
अगर आप किसी फैमिली फंक्शन में हिस्सा ले रही हैं, तो आप इस तरह की एम्ब्रॉयडरी वर्क स्लीवलेस कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं। यह कुर्ती स्टाइल करने के बाद आपका लुक सुंदर नजर आएगा, साथ ही, आप अलग भी दिखेंगी। यह कुर्ती आपको कई सारे कलर ऑप्शन्स में मिल सकती है, जिन्हें आप ₹700 में आसानी से खरीद सकती हैं।
इस कुर्ती के साथ अगर आप झुमके पहनती हैं, तो ये आपके लुक को अट्रैक्टिव बना देंगे।
यह भी पढ़ें:सस्ते में खरीदें चिकनकारी कुर्ती की एक से एक डिजाइन, दिल्ली के ये 5 market है बेहद फेमस
प्रिंटेड कुर्ती
ऑफिस जाने के दौरान स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप इस तरह की प्रिंटेड स्लीवलेस कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। इस कुर्ती में आपका लुक एकदम अलग और खास नजर आएगा, साथ ही, आप भीड़ से भी अलग लगेंगी। इस तरह की कुर्ती आपको कई सारे ऑप्शन के साथ मिल सकती हैं, जिन्हें आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही जगहों से खरीद के स्टाइल कर सकती हैं।
इस कुर्ती को आप जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं और लॉन्ग इयररिंग्स इस आउटफिट के साथ स्टाइल करने के लिए बेस्ट ऑप्शन होंगे।
जियोमेट्रिक प्रिंट कुर्ती
भीड़ से अलग नजर आने और न्यू लुक पाने के लिए आप इस तरह की जियोमेट्रिक प्रिंट कुर्ती पहन सकती हैं। यह जियोमेट्रिक प्रिंट कुर्ती इन दिनों काफी ट्रेंड में है और कई सारे खास मौकों पर आप इन्हें स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आपको कई सारे डिजाइन ऑप्शन्स के साथ मिल जाएंगी, जिन्हें आप सस्ते कीमत में खरीद सकती हैं।
इस कुर्ती को आप पैंट स्टाइल सलवार के साथ पहन सकती हैं और पर्ल इयररिंग्स इस आउटफिट के साथ स्टाइल करने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें:कॉलेज जानें वाली लड़कियों के लिए बेस्ट हैं ये Frock Pattern Kurti Design सावन के महीने मेंदिखेंगी हटके
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit -myntra, flipkart
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों