Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:42 PM IST

Silver Chain Designs : चांदी की चेन पहनने का है आपको भी शौक? तो ये डिजाइन है बेस्ट

अगर आपको भी चांदी की चेन पहनने का बहुत शौक हैं, तो अब आप इन खूबसूरत डिजाइन को बनवा सकती है या इन्हें खरीद कर भी पहन सकती हैं। यह डिजाइन आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।
Updated:- 2025-04-09, 19:01 IST
image

अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए अधिकतर महिलाएं मेकअप के साथ-साथ एक्सेसरीज भी पहनना पसंद करती है। कुछ महिलाएं ऐसी है, जो डेली वियर में चांदी की चेन पहनना बेहद पसंद करती है। अगर आप भी चांदी की चेन खरीदने का मन बना रही हैं, तो अब आपको डिजाइन को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको लेटेस्ट और स्टाइलिश चांदी की चेन की डिजाइन दिखाएंगे, जिन्हें देखते ही आपका उन्हें खरीदने का मन करेगा।

स्टाइलिश चांदी की चेन

3 - 2025-04-09T172122.593

अगर आप वर्किंग वुमन है और रोजाना ऑफिस में सिल्वर चेन पहनकर जाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत डबल बटरफ्लाई डिजाइन वाली चांदी की चेन बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। आप इस डिजाइन को अपने नजदीकी सुनार की दुकान से बनवा सकती है या इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। यह चेन आपको एलिगेंट टच देने में बेहद मदद करेगी।

खूबसूरत स्टोन वर्क सिल्वर चेन

4 (99)

यही नहीं आप अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए इस खूबसूरत स्टोन वर्क सिल्वर चेन को भी ट्राई कर सकती हैं। आप इस चेन को सुनार के यहां बनवा सकती है या इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। यह चेन आपको स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देने में बेहद मदद करेगी। आप इसे एथेनिक से लेकर ट्रेडिशनल तक हर आउटफिट के साथ पहन कर अपना जलवा बिखेर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Silver Jewellery: लुक में करना है ग्रेस ऐड तो स्टाइल करें सिल्वर ज्वेलरी, देखें डिजाइंस

ड्रॉप नेकलेस सिल्वर चेन

2 - 2025-04-09T172117.079

आप अगर हाउस वाइफ है और रोजाना साड़ी के साथ पहनने के लिए खूबसूरत सिल्वर चेन की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह ड्रॉप नेकलेस सिल्वर चेन भी बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। आप इस डिजाइन को सुनार के यहां जाकर बनवा सकती हैं या इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। यह चैन आपके साड़ी लुक को गॉर्जियस बनाने में काफी मदद करेगी।

सिल्वर स्टार डिजाइन चेन

1 - 2025-04-09T172120.309

अगर आप भीड़ से हटकर और कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती है तो आप इस खूबसूरत सिल्वर स्टार डिजाइन चेन को भी ट्राई कर सकती है। इस चेन को पहनकर आप अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं और अपने आउटफिट को भी भीड़ से हटकर बन सकती हैं। इस चैन को आप बनवा सकती हैं या ऑनलाइन भी खरीद सकती है।

यह भी पढ़ें: Silver Plated Ring: उंगलियों की खूबसूरती बढ़ा देगी ये 4 सिल्वर प्लेटेड रिंग, देखें डिजाइन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: ijuels

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।