Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:17 AM IST

Rajwadi Payal Design: एथनिक आउटफिट के साथ जरूर ट्राई करें ये लेटेस्ट रजवाड़ी पायल डिजाइंस, मिलेगा परफेक्ट रॉयल लुक

पायल एक ऐसी एक्सेसरी मानी जाती है जो आपके पूरे लुक में रॉयल टच जोड़ देती है। अगर आप भी अपने स्टाइल में शाही अंदाज शामिल करना चाहती हैं, तो रजवाड़ी पायल डिजाइंस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। ये डिजाइन न सिर्फ दिखने में खूबसूरत हैं बल्कि किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो सकते हैं। आइए देखें रजवाड़ी पायल की कुछ लेटेस्ट डिजाइन।
Updated:- 2026-04-19, 13:40 IST
image

किसी भी महिला के लुक को परफेक्ट और रॉयल बनाने में ज्वेलरी का बहुत ज्यादा योगदान होता है। उन्हीं ज्वेलरी में से एक है पायल जो आपके लुक को परफेक्ट बनाने में मदद करती है। पायल एक ऐसी एक्सेसरी है जो आपके पूरे लुक को निखार देती है। अगर आप भी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ कुछ यूनिक और रॉयल ट्राई करना चाहती हैं, तो रजवाड़ी पायल डिजाइंस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। ये पायल न सिर्फ देखने में खूबसूरत होती हैं, बल्कि आपके लुक में शाही अंदाज भी जोड़ती हैं। अगर आप भी किसी साड़ी या लहंगे में अपने लुक को रॉयल टच देना चाहती हैं, तो पायल के ये डिज़ाइन आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। हम यहां आपको कुछ ऐसे लेटेस्ट रजवाड़ी पायल डिजाइंस के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप शादी, फेस्टिवल या किसी खास मौके पर किसी भी ऑउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

कुंदन स्टडेड हैवी रजवाड़ी पायल

kundan anklet designs

अगर आप भी पार्टी में ब्राइडल या हैवी एथनिक लुक चाहती हैं, तो कुंदन स्टडेड पायल आपके लिए परफेक्ट हो सकती हैं। इस तरह की पायल में बारीक कुंदन वर्क होता है, जो इसके डिज़ाइन को बहुत रिच और क्लासी लुक दे सकता है। इसे आप लहंगा, अनारकली या किसी भी हैवी साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इन पायल की सबसे खास बात यह है कि यह पायल दुल्हन के लुक में चार चांद लगा सकती हैं और आपकी किसी भी ड्रेस को परफेक्ट लुक दे सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Multicolor Bead Payal Designs: पैरों की खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे ये ट्रेंडी मल्टीकलर पायल, देखें डिजाइंस

ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर प्लेटेड रजवाड़ी घुंघरू पायल

oxidised silver anklet

अगर आपको इंडो-वेस्टर्न या फ्यूजन लुक पसंद है तो ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर प्लेटेड घुंघरू पायल एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें लगे छोटे-छोटे घुंघरू आपकी पायल को और ज्यादा स्टाइलिश दिखाने में मदद करते हैं, जो आपके भी ट्रेडिशनल लुक को परफेक्ट बनाते हैं। पायल की इन डिज़ाइन को आप कुर्ता-पालाजो, स्कर्ट या यहां तक कि जींस के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।

रजवाड़ी झरोखा 925 स्टर्लिंग सिल्वर पायल

यह पायल डिजाइन अपने यूनिक झरोखा पैटर्न के कारण काफी ट्रेंड में है। ये पायल 925 स्टर्लिंग सिल्वर से बनी होती हैं जिसकी वजह से ये पायल बहुत मजबूत होती है और दिखने में एलिगेंट भी लगती हैं। अगर आप भी अपने स्टाइल में कुछ अलग और ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच जोड़ना चाहती हैं, तो यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। इसे आप शादी या किसी खास फंक्शन में एथनिक ऑउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Silver Payal Designs: 10 ग्राम में बन जाएंगी चांदी की ये पायल, ब्राइडल से लेकर डेली वियर तक लेटेस्ट डिजाइंस देखें

गोल्ड प्लेटेड कुंदन मीनाकारी रजवाड़ी पायल

gold plated anklet

गोल्ड प्लेटेड कुंदन मीनाकारी रजवाड़ी पायल का लुक दिखने में अलग होता है। इसमें कुंदन के साथ रंगीन मीनाकारी वर्क भी होता है, जो इसे बहुत रॉयल और ट्रेडिशनल लुक देता है। इसे आप सिल्क साड़ी, बनारसी या किसी भी ब्राइडल आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह पायल खासतौर पर त्योहारों और शादी के सीजन के लिए परफेक्ट हो सकती हैं।

सिल्वर प्लेटेड स्टोन स्टडेड और बीडेड रजवाड़ी पायल

silver plated anklet

अगर आप सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो सिल्वर प्लेटेड स्टोन स्टडेड और बीडेड रजवाड़ी पायल आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इसमें लगे स्टोन और बीड्स इसे वजन में हल्का और आकर्षक बनाते हैं। यह पायल आप डेली वियर से लेकर किसी भी छोटे फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। इसे आप सूट, साड़ी या किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ आसानी से स्टाइल करके अपने लुक को रॉयल बना सकती हैं।

पायल की ये लेटेस्ट डिजाइन किसी भी पार्टी में आपके लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Myntra.com

FAQ
रजवाड़ी पायल डिज़ाइन किस तरह के आउटफिट के साथ सबसे अच्छे लगते हैं?
रजवाड़ी पायल मुख्य रूप से एथनिक ऑउटफिट जैसे साड़ी, लहंगा, अनारकली सूट के साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं और रॉयल लुक को और निखारते हैं।
रजवाड़ी पायल में कौन-कौन से मटेरियल सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं?
इन पायल्स में सिल्वर, ऑक्सीडाइज्ड मेटल, कुंदन, मोती और मीनाकारी वर्क का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।