मानसून में ऑफिस लुक को बनाएं एलिगेंट, रैप ड्रेसेस से पाएं ट्रेंडी फैशनेबल लुक

महिलाएं अपने मानसून लुक को स्पेशल और अपने ऑफिस लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए हर संभव कोशिश करती हैं। अगर आप भी इन्हीं महिलाओं की तरह अपने लुक को बेहतर बनाना चाहती हैं, तो अपने वॉर्डरोब में कुछ ट्रेंडी रैप ड्रेसेस शामिल कर सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी बेहतरीन रैप ड्रेसेस के आइडियाज देंगे, जिन्हें आप ऑफिस पहनकर जा सकती हैं। आइए जानते हैं इन ड्रेसेस के बारे में।
ट्रेंडी रैप ड्रेसेस के 5 आइडियाज
अगर आप भी मानसून में अपने ऑफिस लुक को बेहतर बनाना चाहती हैं, तो कुछ ट्रेंडी और नए पैटर्न वाली रैप ड्रेसेस को कैरी कर भीड़ से हटके दिख सकती हैं।
1. धारीदार बैटविंग स्लीव जॉर्जेट रैप ड्रेस
अगर आपको ऑफिस में ढीली-ढाली ड्रेसेस पहनना बहुत पसंद है, तो आपके लिए यह धारीदार बैटविंग स्लीव जॉर्जेट मैक्सी मिडी ड्रेस परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स से खरीदकर अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। यह आपको ऑफिस में एक परफेक्ट और प्रोफेशनल लुक देने में मदद करेगी।

2. रेड कलर रैप मिडी ड्रेस
यही नहीं, इस तरह की खूबसूरत रेड कलर रैप मिडी ड्रेस भी ऑफिस के लिए एक सही ऑप्शन रहेगी। ऐसी ड्रेस को आप न सिर्फ रोजाना, बल्कि ऑफिस में होने वाले किसी भी इवेंट या फंक्शन के दौरान भी पहन सकती हैं। इसके साथ आप ब्लैक कलर के मैचिंग फुटवियर भी पेयर कर सकती हैं, जो आपको क्लासी लुक देंगे।

3. क्रीम कलर वी नेक रेप ड्रेस
आप चाहें तो एलिगेंट लुक पाने के लिए इस तरह की क्रीम कलर वी नेक रेप ड्रेस को भी अपने स्टाइल में शामिल कर सकती हैं। ऐसी ड्रेसेस पहनना इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इस तरह की ड्रेसेस आपको नजदीकी बाजार में किसी भी कपड़ों की दुकान पर आसानी से मिल जाएंगी।

यह भी पढ़ें- One Shoulder Dress for Summer: समर पार्टीज में दिखना है सबसे हॉट और ग्लैमरस? कैरी करें ये लेटेस्ट वन शोल्डर ड्रेसेस
4. प्रिंटेड फ्लटर स्लीव रैप मैक्सी ड्रेस
बरसात में हर कोई ऑफिस में कम्फर्टेबल आउटफिट पहनकर जाना पसंद करता है। ऐसे में आप ऑफिस के लिए इस प्रिंटेड फ्लटर स्लीव रैप मैक्सी ड्रेस को चुन सकती हैं। ऐसी ड्रेस में आप पूरा दिन कम्फर्ट महसूस कर सकती हैं। यही नहीं, इस ड्रेस में और अधिक खूबसूरत दिखने के लिए आप कुछ गोल्डन एक्सेसरीज भी कैरी कर सकती हैं।

5. एनिमल प्रिंट रैप ड्रेस
ऑफिस में रोजाना एक जैसे कपड़े पहनकर अगर आप भी अब बोर होने लगी हैं, तो जींस-टॉप या फॉर्मल शर्ट-पैंट पहनने के बजाय आप इस एनिमल प्रिंट रैप ड्रेस को कैरी करें। आपको इस ड्रेस में और भी कई कलर्स मिल जाएंगे। अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए आप इस ड्रेस के साथ मिनिमल मेकअप और सुंदर हेयरस्टाइल चुन सकती हैं।

अगर आप भी मानसून में रोजाना जींस-पैंट और शर्ट पहनकर जा रही हैं, तो अब कुछ डिफरेंट ट्राई कर सकती हैं। ऊपर बताए गए ये स्टाइलिश और कम्फर्टेबल ड्रेसेस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित होंगे।
यह भी पढ़ें- मॉनसून में फ्लोर टच ड्रेसेस को कहें बाय-बाय, पार्टी में ट्राई करें ये Knee Length Dresses
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: myntra/DressBerry/Selvia/Sztori/PIMU/Styli
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।