Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:50 AM IST

Latest Hair Clutcher Designs: बालों का हेयर स्टाइल लगेगा सुंदर, जब लगाएंगी ये हेयर क्लचर

बालों का हेयर स्टाइल बार-बार खराब हो जाता है, तो ऐसे में आप कुछ अलग डिजाइन वाले हेयर क्लचर को ट्राई करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही आपको अलग से एक्सेसरीज खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Updated:- 2026-01-30, 18:49 IST
image

सुंदर दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर ऐसे डिजाइन वाली चीजों को सर्च करते हैं, जो काफी ट्रेंड में होती हैं। हेयर एक्सेसरीज आजकल काफी ट्रेंड में हैं, जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं, ताकि आपका लुक अच्छा नजर आए। ऐसे में आप हेयर स्टाइल को अट्रैक्टिव और स्टाइलिश टच देने के लिए क्लचर के अलग-अलग डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं, ताकि आपका हेयर स्टाइल अच्छा लगे। आइए बताते हैं किस तरह के क्लचर को आप ट्राई कर सकती हैं।

स्टोन वर्क क्लचर करें ट्राई

आप हेयर स्टाइल को अट्रैक्टिव बनाने के लिए स्टोन वर्क क्लचर को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के क्लचर लगने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें आपको नीचे तीन लटकन मिलती है। ऐसे में ये आप किसी भी आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं, ताकि आपका हेयर स्टाइल काफी अच्छा लगे। आपको इस तरह के क्लचर आसानी से मिल जाएंगे, जिसे आप 40 से 100 रुपये में मार्केट से जाकर खरीद सकती हैं।

1 - 2026-01-30T130142.071

फैंसी डिजाइन क्लचर लगाएं

बालों का हेयर स्टाइल अच्छा लगेगा। जब आप फैंसी डिजाइन क्लचर लगाएं। इस तरह के क्लचर को आप ओपन हेयर स्टाइल बनाते समय बालों में लगा सकती हैं, ताकि आपका हेयर स्टाइल काफी अच्छा लगे। साथ ही आपको किसी और एक्सेसरीज को ट्राई करने की जरूरत न पड़े। इस तरह के क्लचर आपको मार्केट 50 से 100 रुपये में अलग-अलग कलर डिजाइन में मिल जाएंगे, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं। आप चाहें तो इसे साड़ी के साथ भी लगा सकती हैं।

5 - 2026-01-30T130138.500

यह भी पढ़ें- टूटे हुए क्लचर को फेंके नहीं, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

हार्ट डिजाइन क्लचर करें ट्राई

बालों के हेयर स्टाइल को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप हार्ट शेप डिजाइन क्लचर को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के क्लचर लगाने के बाद अच्छे लगते हैं। इस तरह के क्लचर आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे, ताकि आपके बालों में ये लगाने के बाद किसी और चीज की जरूरत न पड़ें। आपको ये मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। कलर आप अपने आउटफिट से मैच करता हुआ खरीद सकती हैं।

3 - 2026-01-30T130130.118

बालों में लगाने के लिए आप इन क्लचर डिजाइन को ट्राई करें। इससे आपका हेयर स्टाइल अच्छा लगेगा। साथ ही आपको अलग से एक्सेसरीज खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे ही आपका हेयर स्टाइल सबसे अलग नजर आएगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-myntra/ DENICRAAS

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।