Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:26 AM IST

सावन स्पेशल: हरी चूड़ियों के ये लेटेस्ट डिजाइंस बढ़ाएंगे हाथों की रौनक

सावन में हरी चूड़ियां पहनना ज्‍यादातर महिलाओं को पसंद होता है। ऐसे में आप एक जैसी चूड़ियां पहनने के बजाय कुछ ट्रेंडी ग्रीन चूड़ी सेट को कैरी करके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
Updated:- 2026-07-22, 21:16 IST
image

सावन के महीने में हरे रंग का खास महत्व होता है। इस पवित्र महीने में अधिकांश महिलाएं अपने लुक में ग्रीन कलर को शामिल करना चाहती हैं। चाहे वह हरे रंग की साड़ी हो, सूट हो या खूबसूरत ग्रीन एक्सेसरीज। यदि आप भी सावन में अपने ट्रेडिशनल लुक को खास बनाना चाहती हैं और खूबसूरत ग्रीन चूड़ियों के सेट की खोज में हैं, तो इस लेख में बताए गए ट्रेंडी और स्टाइलिश डिजाइंस को अपनी शॉपिंग लिस्ट में जरूर शामिल करें। ये चूड़ियां आपके लुक में खूबसूरती के साथ सावन की पारंपरिक झलक भी जोड़ देंगी। आइए इन खूबसूरत डिजाइंस के बारे में जानते हैं।

सिंपल ग्रीन ग्लास स्टोन वर्क चूड़ी सेट

हरी चूड़ियां हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। खासकर सावन के महीने में अगर आप भी हरे आउटफिट के साथ हरी चूड़ियां पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए यह सिंपल ग्रीन ग्लास स्टोन वर्क चूड़ी सेट एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं। 

1 - 2026-07-22T195423.831

ग्रीन कांच की चूड़ी का सेट

आप चाहें, तो इस तरह के ग्रीन कांच की चूड़ी का सेट को भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसे चूड़ी सेट्स इन दिनों काफी चलन में हैं, जो आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। इन्हें आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स से खरीदकर अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। ऐसे चूड़ी सेट को आप ग्रीन सिल्क या जॉर्जेट की साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।  

2 - 2026-07-22T195421.988

गोल्डन एंड ग्रीन मोती वर्क चूड़ी सेट

हर साल की तरह इस साल भी अगर आप अपने सावन लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बनाना चाहती हैं, तो किसी भी ग्रीन आउटफिट के साथ गोल्डन एंड ग्रीन मोती वर्क चूड़ी सेट को शामिल कर सकती हैं। ऐसे चूड़ी सेट्स न सिर्फ आपके हाथों को खूबसूरत बनाएंगे, बल्कि आपके पूरे लुक को अट्रैक्टिव बनाएंगे।   

3 - 2026-07-22T195414.711

यह भी पढ़ें- Bangle Designs: चूड़ियों के साथ में पहनें कंगन के ये नए डिजाइंस, जानें चूड़ी का सेट बनाने का आसान तरीका

पैरेट ग्रीन कलर चूड़ी सेट

आपके लिए इस तरह का ग्रीन चूड़ी सेट भी परफेक्ट हो सकता है, जिसे आप सावन के महीने में किसी भी पारंपरिक आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। खासकर शादीशुदा महिलाओं के लिए यह एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है। इन ग्रीन चूड़ियों के बिच में आप कुछ गोल्डन बैंगल्स भी शामिल कर सकती हैं। इसे आप लाइट ग्रीन कलर के किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। 

4 - 2026-07-22T195425.458

कुंदन वर्क ग्रीन बैंगल सेट

आप चाहें, तो अपने सावन लुक को बेहतर बनाने के लिए और इस महीने में भीड़ से हटके दिखने के लिए इस तरह की कुंदन वर्क ग्रीन बैंगल सेट को भी कैरी कर सकती हैं। इन दिनों ऐसे चूड़ी सेट काफी चलन में हैं। आप इन चूड़ी सेट के बिच में कुंदन वाले कुछ ट्रेंडी कड़े भी जोड़ सकती हैं। यह आपके सेट को और खास बना देंगे।  

5 - 2026-07-22T195418.326

यह भी पढ़ें- Chuda Set for Vat Savitri: वट सावित्री की पूजा में सुहागनें पहनें ये राजपूती चूड़ा सेट, हाथों की बढ़ेगी शोभा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  meesho/SA BANGLE/G K Online Store/THE BANGLE CITY/M/S HAPPY ENTERPRISES/Princi Traders

FAQ
सावन के महीने में कौन सी चूड़ियां पहननी चाहिए?
सावन के महीने में हरी चूड़ियों का बहुत महत्त्व है।
सावन में हरी चूड़ियां क्यों पहनते हैं?
प्रकृति के सौंदर्य, धार्मिक आस्था, और सौभाग्य से जुड़ी है।
किस हाथ में कितनी चूड़ियां पहननी चाहिए?
प्रत्येक हाथ में 7 या 9 कांच की चूड़ियां पहन सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।