गोल्ड रिंग की नई डिजाइन, रक्षाबंधन पर पहनकर बढ़ाएं अपने हाथों की खूबसूरती

रक्षाबंधन के त्यौहार को खास बनाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती है। इस दिन अपने लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए वे न सिर्फ आउटफिट, बल्कि एक्सेसरीज भी शामिल करती है। ऐसे में अगर आप भी इस त्यौहार पर खूबसूरत दिखना चाहती है, तो अपने आउटफिट के साथ सोने की अंगूठी पहनकर अपने लुक को खास बना सकती है।
फ्लोरल डिजाइन फ़्लैगरी वर्क रिंग
रक्षाबंधन के त्योहार पर आप अपने आउटफिट के साथ इस खूबसूरत सोने की फ्लोरल डिजाइन फ़्लैगरी वर्क रिंग को ट्राई कर सकती है। इस तरह की अंगूठी आपके लुक को गॉर्जियस बनाने के साथ ही आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने में भी मदद करेगी। आप ऐसी अंगूठी ऑनलाइन मंगा सकती हैं या सुनार के यहां इसे बनवा सकती है।

यह भी पढ़ें: हरियाली तीज पर ये फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी स्टाइल करें अपने ट्रेडिशनल लुक को दें न्यू टच
गोल्ड प्लेटेड ड्रॉप डिजाइनर रिंग
आप चाहे तो इस साल रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने लुक को खास बनाने के लिए और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए अपने किसी भी आउटफिट के साथ इस तरह की खूबसूरत गोल्ड प्लेटेड ड्रॉप डिजाइनर रिंग को शामिल कर सकती हैं। ऐसी अंगूठी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी। आप इस डिजाइन को सुनार के यहां भी बनवा सकती हैं।

कॉकटेल एडजस्टेबल अरमारी कलेक्शन रिंग
रक्षाबंधन के खास मौके पर अगर आप अपने हाथों को खूबसूरत बनाना चाहती है, तो मेहंदी लगाने के साथ ही आप इस कॉकटेल एडजस्टेबल अरमारी कलेक्शन रिंग को भी अपनी उंगली में पहनकर अपने लुक को खास बना सकती हैं। इस तरह की अंगूठी इन दिनों काफी चर्चा में है, जो अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रही है। ऐसे में यह आपके लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

यह भी पढ़ें: हर आउटफिट के साथ जचेंगे ये 5 Hand kada Designs दिखेंगी खूबसूरत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit -kalkifashion/onaya
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।