Golden Hoops Earring Designs: सिंपल लुक को बनाएं अट्रैक्टिव, स्टाइल करें गोल्डन हूप्स इयररिंग्स; देखें डिजाइंस

Golden Hoops Earring Designs For Women: खूबसूरत दिखने की जब बात आती है, तो हम सबसे पहले ट्रेंडी ऑप्शन्स को सर्च करते हैं, ताकि जो भी चीज हम स्टाइल करें वो अलग डिजाइन में हो और स्टाइल करने का तरीका भी बिल्कुल अलग हो। ऐसे में आप गोल्डन हूप्स इयररिंग्स को वियर कर सकती हैं, जिसे स्टाइल करके आपका लुक अट्रैक्टिव नजर आएगा। साथ ही आप अलग-अलग तरह के इयररिंग्स को वियर कर पाएंगी।
ओवल शेप डिजाइन वाले गोल्डन हूप्स इयररिंग्स
खूबसूरत नजर आने के लिए ओवल शेप डिजाइन वाले गोल्डन हूप्स इयररिंग्स को वियर कर सकती हैं। इस तरह के इयररिंग्स पहनने के बाद सुंदर नजर आते हैं। साथ ही ड्रेस में एक ग्रेस ऐड करते हैं। इस तरह के इयररिंग्स को पहनने के बाद आपको किसी और ज्वेलरी को स्टाइल करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसे पहनने से ही आपका लुक अच्छा नजर आता है। इस तरह के इयररिंग्स के आपको मार्केट में अलग-अलग ट्रेंडी डिजाइन ऑप्शन आसानी से मिल जाएंगे।

ट्रेडिशनल डिजाइन हूप्स इयररिंग्स
अगर आपको कुछ ट्रेडिशनल स्टाइल करना है, तो ऐसे में आप इस तस्वीर में नजर आने वाले इयररिंग्स को वियर कर सकती हैं। इस तरह के इयररिंग्स भी पहनने के बाद काफी खूबसूरत लगते हैं। इसमें नीचे की लटकन को ट्विस्टेड डिजाइन में बनाया जाता है, जिससे ये और भी ज्यादा अट्रैक्टिव लगती हैं।
इस तरह के गोल्डन हूप्स इयररिंग्स को आप सूट या साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Hoop Earrings Designs: लुक को क्लासी बना देंगे ये 3 हूप्स इयररिंग्स, देखें लेटेस्ट डिजाइन्स
सर्कल डिजाइन वाले हूप्स इयररिंग्स
हूप्स इयररिंग्स के कई सारे डिजाइन ऑप्शन आपको मार्केट में देखने को मिल जाएंगे। इस बार आप सिंपल, लेकिन सबसे अलग नजर आने वाले हूप्स इयररिंग्स को वियर करें। यह सर्कल डिजाइन वाले इयररिंग्स पहनने के बाद अच्छे लगेंगे। इसे पहनने के बाद आप ड्रेस के साथ मिक्स-मैच करके गले में ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक कंप्लीट नजर आएगा।

गोल्डन हूप्स इयररिंग्स डिजाइन
आपको कुछ यूनिक डिजाइन के हूप्स इयररिंग्स को वियर करना है, तो ऐसे में आप इस तस्वीर में नजर आने वाले इयररिंग्स डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। वेस्टर्न आउटफिट के साथ ये काफी खूबसूरत लगते हैं और क्लासी लुक के लिए परफेक्ट ऑप्शन होते हैं। आपको इन्हें खरीदकर एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए, ताकि आप खूबसूरत दिखाई दें।

यह भी पढ़ें- हूप्स इयररिंग्स को स्टाइल करते समय इन टिप्स को जरूर करें फॉलो
इस बार आप इन गोल्डन हूप्स इयररिंग्स को ट्राई करें, जिन्हें स्टाइल करके आपका लुक अच्छा नजर आएगा। साथ ही आपको कुछ अलग एक्सेसरीज अपने कलेक्शन में ऐऐड करने का मौका मिल जाएगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Myntra/ VAGHBHATT, Luv Fashion, Forever Glam by Pantaloons, SALTY
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।