Co-ord Set for Office: जींस-टॉप छोड़ें और ऑफिस के लिए चुनें ये कंफर्टेबल और क्लासी को-ऑर्ड सेट, गर्मी के लिए भी हैं बेस्ट

अधिकतर महिलाएं ऑफिस लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। वह एक से एक लेटेस्ट और नए डिजाइन के ऑउटफिट शामिल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने ऑफिस लुक को बेहतर और खास बनाना चाहती हैं, तो कुछ नए डिजाइन वाले को ऑर्ड सेट को शामिल कर ऑफिस में खूबसूरत दिख सकती हैं। आइए जानते हैं इन को ऑर्ड सेट के बारे में।
स्क्वायर नेक वेस्टकोट स्कर्ट को-ऑर्ड सेट
हर महिला चाहती हैं, कि वह अपने ऑफिस में स्टाइलिश और यूनिक लुक क्रिएट करें। ऐसे में अगर आप ऑफिस में पहनने के लिए आउटफिट की तलाश में है, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले स्क्वायर नेक वेस्टकोट स्कर्ट को-ऑर्ड सेट को शामिल कर सकती हैं। यह आपके ऑफिस लुक को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

स्प्रेड कॉलर लॉन्गलाइन टेलर्ड जैकेट को-ऑर्ड सेट
आप चाहें, तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और ऑफिस में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने के लिए इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले स्प्रेड कॉलर लॉन्गलाइन टेलर्ड जैकेट को-ऑर्ड सेट को भी शामिल कर सकती हैं, जो आपके पूरे लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बनाने में मदद करेंगे, साथ ही खूबसूरती में भी चार चांद लगा देंगे।

वी-नेक कॉटन वेस्टकोट को-ऑर्ड सेट
अगर आप ऑफिस में एक जैसे कपड़े पहनकर बोर हो गई हैं और कुछ डिफरेंट और यूनिट ट्राई करने का सोच रही हैं, तो अब आउटफिट को लेकर कंफ्यूज होने के बजाय आप इस तरह के वी-नेक कॉटन वेस्टकोट को-ऑर्ड सेट को शामिल कर सकती हैं। यह आपको डिफरेंट लुक देने में मदद करेंगे। ऐसे आउटफिट गर्मी में ऑफिस पहनकर जाने के लिए बेस्ट रहेंगे।

यह भी पढ़ें- Comfortable Co-ord Sets for Daily Wear: डेली वियर में पहनने के लिए कम्फर्टेबल को ऑर्ड सेट, देंगे आरामदायक लुक
लैपल कॉलर फुल स्लीव्स ब्लेजर और ट्राउजर सेट
आपके लिए इस तरह का लेटेस्ट डिजाइन वाला लैपल कॉलर फुल स्लीव्स ब्लेजर और ट्राउजर सेट भी बेस्ट हो सकता है, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा और आपको डिफरेंट लुक देने में भी मदद करेगा। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से आसानी से खरीद कर शामिल कर सकती हैं। आप इस तरह के ड्रेस को कॉलेज में भी पहनकर जा सकती हैं।

वी-नेक ब्लू कलर टॉप एंड ट्राउजर सेट
ऑफिस में पहनने के लिए इस तरह का वी-नेक ब्लू कलर टॉप एंड ट्राउजर सेट भी परफेक्ट हो सकता है, जो न सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक देगा, बल्कि इसे पहनकर आप गर्मी के मौसम में आरामदायक भी महसूस कर सकती हैं। ऐसा आउटफिट आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देगा, जो ऑफिस में पहनने के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/Zucchini/MABISH by Sonal Jain/Chemistry/plusS/FUTURO
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।