Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:03 PM IST

Bridal Chooda Styles : लहंगे के साथ दुल्हन पहन सकती है ये लेटेस्ट डिजाइन वाला चूड़ा

चूड़ा डिजाइन में अगर आप कुछ नया ढूंढ रही हैं तो इस आर्टिकल में हमने चूड़ा के कई सारे डिजाइस के बारे में बताया है।  
Updated:- 2024-02-23, 20:07 IST
bridal chura latest designs

हर दुल्हन अपने शादी के दिन खास दिखना चाहती है। इसलिए वो आउटफिट से लेकर हर वो चीज परफेक्ट हो उसे वियर करने के बारे में सोचती है। दुल्हन के ऑउटफिट में जहां लहंगा समेत कई चीजें हैं जिसका खास ध्यान रखा जाता है तो वहीं इसमें चूड़ा भी है जो हर किसी को अट्रैक्ट करता है। मार्केट में चूड़ा के कई सारे डिजाइंस आपको मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप कुछ नया यूनिक और अट्रैक्टिव ढूंढ रही हैं तो इस आर्टिकल के जरिए नए डिजाइन के चूड़ा का चुनाव कर सकती हैं।

राजवाड़ी चूड़ा

 bridal chura

दुल्हन लाल रंग के चूड़ा की जगह राजवाड़ी चूड़ा चुन सकती हैं। इस चूड़ा का डिजाइन बेहद ही अलग और खूबसूरत है। जो शादी के दिन दुल्हन के लहंगे के साथ बेहतरीन लगेगा। ये चूड़ा ग्रीन, रेड और गोल्डन रंग में हैं जिसमें स्टोन, बीड्स और पर्ल डिजाइन बनाया गया है जो इस चूड़ा को अट्रैक्टिव लुक देता है।

और पढ़ें : Choora Designs: शादी के लिए तलाश रही हैं चूड़ा, तो एक बार नजर डालें इन खूबसूरत डिजाइन्स पर

राजपूती चूड़ा

new bridal chura designs

दुल्हन के लिए राजपूती चूड़ा भी बेस्ट ऑप्शन है। इस चूड़ा को कई सारे रंगों के कॉम्बिनेशन से मिलकर बनाया गया है लेकिन इसमें सबसे ज्यादा इस्तेमाल व्हाइट मोतियों का किया गया है साथ ही इसमें कलीरे स्टाइल के झुमके भी लगे हुए हैं, जो इस चूड़ा को बेहद ही यूनिक बनाते हैं। इस सफेद मोतियों से सजे चूड़े को आप हर कलर के आउटफिट के साथ मैच करके पहना जा सकता है।

और पढ़ें : Choora Designs: ब्राइडल चूड़ा खरीदने जा रही हैं? इन लेटेस्ट डिजाइन्स पर डालें एक नजर

राजशाही चूड़ा

latest bridal chura designs

मल्टीकलर राजशाही चूड़ा भी इन दिनों ट्रेंड में हैं और अगर आप गोल्डन और रेड कलर में कुछ नया ढूंढ रही है तो आप  राजशाही चूड़ा को चुन सकती हैं, ये  राजशाही चूड़ा में लाल और गोल्डन वर्क किया है जो इस चूड़ा को बेहद ही खूबसूरत बनाता है। यह चूड़ा इतना खूबसूरत है कि अगर दुल्हन डार्क कलर का आउटफिट पहन रही है तो इस पर से चूड़ा आसानी से मैच करेगा।

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो  तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image credit- Instagram (rajwadiwedding, rajasthanirajputiparidhan, taj_bridal_store)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।