बैक ब्लाउज में लगेंगी बेहद खूबसूरत, देखें डिजाइन्स

ट्रेडिशनल लुक की बात की जाए तो ध्यान में सबसे पहले साड़ी आती है। साड़ी में महिलाओं का लुक बेहद अट्रैक्टिव लगता है। साड़ी के साथ-साथ अगर ब्लाउज डिजाइन सुंदर हो तो और बात बन जाती है। अक्सर महिलाएं केवल फ्रंट डिजाइन को ही अहमियत देती हैं, लेकिन बैक डिजाइन पर भी ध्यान देना चाहिए।
बैक ब्लाउज डिजाइन में आपको बेहद वैरायटी मिलेगी। खास बात है कि आप इसे अपनी पसंद अनुसार कैसे भी सिलवा सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए इसके लाजवाब डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें देख हर कोई आपकी पसंद की तारीफ जरूर करेगा।
बैक वी-नेक ब्लाउज डिजाइन (Back V-Neck Blouse Design)
रिवर्स वी-नेक ब्लाउज के साथ हेयर स्टाइल पर भी ध्यान दें। बाल खुले न रखें। बन या ब्रेड बनाएं।
क्रिस-क्रॉस बैक ब्लाउज डिजाइन (Criss-Cross Back Blouse Design)
बो ब्लाउज डिजाइन (Bow Back Blouse Design)
इसे भी पढ़ें:साड़ी के साथ बैक ब्लाउज के ये डिजाइन लगेंगे बेहद खूबसूरत
हाफ फ्लावर बैक ब्लाउज डिजाइन (Half Flower Back Blouse Design)
इसे भी पढ़ें:केवल 100 रुपए में सिंपल ब्लाउज को दें डिजाइनर लुक
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप ब्लाउज सिलवा रही हैं तो फिटिंग पर ध्यान दें। अगर फिटिंग सही नहीं होगी तो डिजाइन उभरकर नहीं आएगा।
- कलर कॉन्ट्रास्ट भी ट्राई कर सकती हैं। यानी साड़ी से डिफरेंट कलर का ब्लाउज सिलवाएं।
- लटकन जरूर लगवाएं। इससे ब्लाउज सुंदर लगता है, लेकिन ब्लाउज के डिजाइन के हिसाब से ही लटकन चुनें।
- ब्लाउज के डिजाइन के अनुसार आपको हेयर स्टाइल चुनना चाहिए। डीप बैक वी-नेक के साथ ओपन हेयर अच्छे नहीं लगते हैं। इसलिए आपको ऐसा हेयर स्टाइल बनाना चाहिए, जिसमें बाल बंधें हों।
- फंक्शन के हिसाब से भी ब्लाउज का डिजाइन चुनना चाहिए। अगर आप किसी पूजा में जा रही हैं तो सिंपल ब्लाउज सही रहेगा।
- परफेक्ट लुक के लिए मेकअप पर भी ध्यान देना जरूरी है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।