Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:02 AM IST

High Slit Printed Dress: ये 3 हाई स्लिट प्रिंटेड ड्रेसेस वेकेशन में देंगी स्टाइलिश लुक, देखें डिजाइंस

 वेकेशन के दौरान अगर आप स्टाइलिश और कूल लुक चाहती हैं  तो ये 3 हाई स्लिट प्रिंटेड ड्रेसेस आपके पास जरूर होनी चाहिए और इस ड्रेस में आपको ये ड्रेसेस के डिजाइंस दिखा रहे हैं।
Updated:- 2025-05-19, 13:37 IST
high slit printed dress

वेकेशन पर कहीं जाने के दौरान महिलाएं ब्यूटीफुल लुक चाहती हैं और इसके लिए वो बेस्ट से बेस्ट आउटफिट स्टाइल करना पसंद करती हैं। बाजार और ऑनलाइन प्लेटफार्म पर आपको कई तरह के आउटफिट मिल जाएंगे जिन्हें आप वेकेशन के दौरान स्टाइल कर सकती हैं। लेकिन, अगर आप ड्रेस स्टाइल करने का सोच रही हैं तो, आप हाई स्लिट प्रिंटेड ड्रेस स्टाइल कर सकती हैं। यह ड्रेस न्यू और स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है और इस ड्रेस में आपका लुक खूबसूरत भी नजर आएगा।

लेटेस्ट 3 हाई स्लिट प्रिंटेड ड्रेसेस

इस आर्टिकल में हम आपको 3 लेटेस्ट हाई स्लिट प्रिंटेड ड्रेसेस दिखा रहे हैं। यह ड्रेस वेकेशन के दौरान न्यू और स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है और इस ड्रेस में आप खूबसूरत भी नजर आएंगी।

high slit printed dress (2)

हाई स्लिट मिडी ड्रेस

अगर आप बीच या ऐसी जगह घूमने जा रही हैं जहां पर लेक आदि हो तो, आप इस तरह की ड्रेस स्टाइल कर सकती हैं। यह मिडी ड्रेस हाई स्लिट में है साथ ही, लाइट कलर में है। इसी के साथ इस ड्रेस में प्रिंट करके बेहद ही खूबसूरत डिजाइन बनाया गया है। इस ड्रेस को आप ऑनलाइन ले सकती हैं साथ ही, ऑफलाइन भी आपको ये ड्रेस 1,000 रुपये की कीमत में मिल जाएंगी।

इस ड्रेस के साथ आप सिंपल शूज साथ ही, पर्ल वर्क इयरिंग्स स्टाइल कर सकती हैं।

high slit printed dress (3)

इसे भी पढ़ें- इवेंट में ले रही हैं हिस्सा और चाहती हैं अट्रैक्टिव लुक तो, ये ट्रेंडी मिडी ड्रेसेस करें स्टाइल

हाई स्लिट ए-लाइन ड्रेस

अगर आप न्यू डिजाइन और पैटर्न में कुछ पहनने का सोच रही हैं तो, आप इस तरह की हाई स्लिट ए-लाइन ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं। यह ए-लाइन ड्रेस हाई स्लिट साथ ही, लॉन्ग और फ्लोरल प्रिंट में है। इस तरह की ड्रेस आप ऑनलाइन या ऑफलाइन इन दोनों ही जगहों से 1,000 से 1,500 रुपये की कीमत में खरीदकर वेकेशन के दौरान स्टाइल कर सकती हैं।

इस ड्रेस के साथ आप फ्लैट्स साथ ही, ज्वेलरी में आप सिंपल झुमके स्टाइल कर सकती हैं।

high slit printed dress (4)

स्लीवलेस प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस

अगर आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रही हैं। तो, आप इस तरह स्लीवलेस प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस स्टाइल कर सकती हैं। यह मैक्सी ड्रेस स्लीवलेस है साथ ही, इस ड्रेस में प्रिंट करके डिजाइन बनाया गया है। यह ड्रेस आपको आसानी से सस्ते कीमत में मिल जाएंगी जिसे आप 500 से 800 रुपये की कीमत में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।

इस ड्रेस के साथ आप स्टाइलिश स्लीपर साथ ही, राउंड इयरिंग्स स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- ये 3 श्रग वाली मैक्सी ड्रेसेस न्यू लुक पाने के लिए है बेस्ट ऑप्शन, देखें डिजाइंस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: shaye, myntra, ajio, nykaa

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।