Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:01 PM IST

Necklace Designs: ये 3 तरह के बीड्स वर्क वाले नेकलेस जो आपके लहंगे को देंगे गजब का लुक

अगर आप लहंगे में गजब का लुक चाहती हैं तो आप इस तरह बीड्स वर्क वाले नेकलेस का चुनाव कर सकती हैं और इस तरह के नेकलेस में आपका लुक सबसे अलग और खूबसूरत नजर आएगा।
Updated:- 2025-04-15, 18:52 IST
necklace designs

नेकलेस आपके लुक को कम्पलीट करने साथ ही, स्टाइलिश टच देने का काम करता है। बाजार में आपको कई तरह के नेकलेस मिल जाएंगे जिन्हें आप अपने आउटफिट के मैच करके स्टाइल कर सकती हैं। लेकिन, अगर आप लहंगा स्टाइल कर रही हैं और इसमें गजब का लुक चाहती हैं तो, आप इस तरह के बीड्स वर्क वाले नेकलेस का चुनाव कर सकती हैं।

बीड्स वर्क वाले नेकलेस के 3 डिजाइंस

बीड्स वर्क वाले नेकलेस न्यू और रॉयल लुक पाने के लिए बेस्ट है और इस आर्टिकल में हम आपको 3 तरह के लेटेस्ट डिजाइंस बीड्स वर्क नेकलेस दिखा रहे हैं जो आपके लहंगे को गजब का लुक देने का काम करेंगे।

necklace designs (9)

कुंदन बीड्स वर्क नेकलेस

लहंगे में गजब का लुक पाने के लिए आप इस तरह के कुंदन बीड्स वर्क नेकलेस का चुनाव कर सकती हैं। इस नेकलेस में बेहद ही खूबसूरत कुंदन और बीड्स वर्क किया हुआ है साथ ही, इसमें मिरर वर्क भी किया हुआ है। जो आपके लुक को न्यू टच देने का काम करेगा। इस तरह के कुंदन बीड्स वर्क नेकलेस आप कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन के साथ 300 से 400 रुपये में खरीद सकती हैं।

इस कुंदन बीड्स वर्क नेकलेस को आप सिंपल या हैवी एम्ब्रॉयडरी वर्क वाले लहंगे के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

necklace designs (10)

गोल्ड प्लेटेड बीड्स वर्क नेकलेस

अगर आप कुछ न्यू डिजाइन में पहनने का सोच रही हैं तो आप इस तरह के गोल्ड प्लेटेड बीड्स वर्क नेकलेस का चुनाव कर सकती हैं। यह गोल्ड प्लेटेड बीड्स वर्क नेकलेस सिंपल है।  लेकिन, लहंगे में स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस तरह का गोल्ड प्लेटेड बीड्स वर्क नेकलेस आप 200 से 300 रुपये में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।

इस तरह का गोल्ड प्लेटेड बीड्स वर्क नेकलेस आप डार्क कलर के लहंगे के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

necklace designs (11)

स्टोन और बीड्स वर्क नेकलेस

अगर आप कुछ न्यू डिजाइन में पहनने का सोच रही हैं तो आप इस तरह के स्टोन और बीड्स वर्क नेकलेस का चुनाव कर सकती हैं। इस नेकलेस में बेहद ही खूबसूरत स्टोन साथ ही, बीड्स वर्क किया हाउ है और इस नेकलेस में आपका लुक सबसे अलग और रॉयल नजर आएगा। इस तरह के नेकलेस आप कई सारे कलर ऑप्शन के साथ 300 रुपये में खरीदकर लहंगे के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit:myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।