Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:11 AM IST

लंबी लड़कियां कुर्ती में दिख सकती हैं बेहद स्‍टाइलिश, अपनाएं ये 5 टिप्‍स

अगर आपकी हाइट लंबी है, तो कुर्तियों का चुनाव करते वक्त कुछ विशेष बातों का ध्यान जरूर रखें। 
Updated:- 2022-07-07, 17:33 IST
kurti style look images new

महिलाएं किसी भी उम्र की हों या फिर उनका वजन या फिर फिगर कैसा भी हो, कुर्तियां पहनना सभी को भाता है। इसकी वजह यह है कि कुर्तियां आपको ट्रेंडी लुक देती हैं और आरामदायक भी होती हैं। मगर यदि आप कुर्ती पहन कर स्‍टाइलिश नजर आना चाहती हैं तो आपको अपनी हाइट अनुसार उसका चुनाव करना चाहिए। दरअसल, कुर्ती के प्रिंट और स्टाइल से हाइट कम या ज्‍यादा लगने लगती है। लंबी लड़कियां अगर कुर्ती के चुनाव में जरा भी गलती करती हैं,तो उनकी अच्छी हाइट कुर्ती में कहीं छुप जाती है।

चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आपकी हाइट अधिक है, तो आपको कैसी कुर्ती पहननी चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: ऑफिस के लिए तलाश रही हैं सिंपल सोबर कुर्तियां, तो यहां देखें डिजाइंस

kurti style images

एंकल लेंथ कुर्ती

अगर आपकी हाई ज्यादा है तो आपको इस बात का ध्यान जरूर रखना है कि कुर्ती की लेंथ कम न हो। यदि कुर्ती की लेंथ कम होगी तो वह अधिक हाइट वाली लड़कियों पर अच्छी नहीं लगेगी। लंबी लड़कियों को हमेशा घुटनों से लंबी कुर्तियां ही पहननी चाहिए। बेस्‍ट होगा कि आप एंकल लेंथ कुर्तियां पहनें। इस तरह की कुर्तियां आजकल फैशन में भी हैं। इससे आपकी हाइट और भी ज्यादा अच्‍छे से फ्लॉन्‍ट होती है।

kurti style pic

हाई स्लिट कुर्ती

लंबी लड़कियों को हाई स्लिट वाली कुर्तियां पहननी चाहिए। हालांकि, ऐसी लड़कियों पर कलिदार कुर्तियां भी अच्‍छी लगती हैं। मगर आप यदि फ्रंट स्लिट कुर्ती (कुर्ता और कुर्ती के बीच अंतर जानें) पहन रही हैं, तो आपको हाई स्लिट रखनी चाहिए। अगर साइड स्लिट रख रही हैं, तो उसे भी कमर तक रखें। छोटी स्लिट वाली कुर्तियां लंबी लड़कियों पर अच्छी नहीं लगती हैं और इससे उनकी हाइट भी कम नजर आती है।

कुर्ती विद जैकेट या श्रग

लंबी लड़कियों कुर्ती में अपने लुक और भी स्टाइलिश बनाने के लिए जैकेट या फिर श्रग को क्‍लब कर सकती हैं। इसके लिए आप कुर्ती से मैच करता हुआ या फिर कुर्ती के साथ कंट्रास्ट प्रिंट वाली जैकेट या श्रग पहन सकती हैं। इससे कुर्ती स्टाइलिश नजर आती है और आप दिखने में खूबसूरत भी लगती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: कॉटन की पुरानी साड़ी को फेंकने के बजाय बनाएं ये स्टाइलिश शॉर्ट कुर्ती

kurti style picture

वेस्ट बेल्ट

कुर्ती के साथ बेल्‍ट पहने का ट्रेंड आजकल खूब पसंद किया जा रहा है। मगर यह केवल उन लड़कियों पर अच्छा लगता है, जिनकी हाइट अच्छी होती है। अगर आपकी हाइट अच्‍छी है तो आप अनारकली कुर्ती या स्‍ट्रेट कुर्ते के साथ बेल्ट भी कैरी कर सकती हैं। बाजार में आपको ट्रेडिशनल लुक वाली बेल्‍ट भी मिल जाएंगी। आपको यह देखना है कि आपके कुर्ते के साथ कौन सी बेल्‍ट अच्छी लग रही है।

अगर आपको ये स्टाइल टिप्‍स पसंद आ रही हूं, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।