Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:49 AM IST

Kundan Rajasthani Rakhdi: चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी ऐसी राजस्थानी रखड़ी, देखें डिजाइंस

Kundan Rajasthani Rakhdi: अगर आप भी अपने लुक को खास बनाने के लिए एक्सेसरीज शामिल करती हैं, तो अब आप किसी भी फंक्शन में कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर राजस्थानी रखड़ी शामिल कर सकती हैं। 
Updated:- 2026-01-19, 20:19 IST
image

अपने लुक को स्टाइलिश और डिफरेंट बनाने के लिए अधिकतर महिलाएं आउटफिट के साथ में कुछ न कुछ एक्सेसरीज जरूर शामिल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी खास फंक्शन में ट्रेडिशनल वियर करने का सोच रही हैं और ट्रेडिशनल के हिसाब से ज्वेलरी तलाश रही हैं, तो नेकलेस, इयररिंग के अलावा आप कुछ खूबसूरत राजस्थानी रखड़ी भी शामिल कर सकती हैं। यह आपके लुक को कंप्लीट करने में मदद करेंगे।

गोल्ड प्लेटेड डबल लेयर राजस्थानी कुंदन रखड़ी

अधिकतर महिलाएं सोलह श्रृंगार करना पसंद करती हैं। खासकर तब जब कोई खास इवेंट या फंक्शन हो। ऐसे में अगर आपके घर पर कोई खास शादी है या आप किसी फंक्शन में जा रही हैं, तो साड़ी, लहंगा या किसी भी ट्रेडीशनल आउटफिट के साथ आप नेकलेस, इयररिंग के साथ-साथ इस तरह की गोल्ड प्लेटेड डबल लेयर राजस्थानी कुंदन रखड़ी को शामिल कर सकती हैं।

5 - 2026-01-19T175927.499

कुंदन माथा पट्टी रखड़ी डिजाइन

अगर आपको एक से एक ज्वेलरी पहनना बहुत पसंद है, तो अब आप एक जैसी ज्वेलरी पहनने के बजाय राजस्थानी ज्वैलरी शामिल कर सकती हैं। राजस्थानी ज्वैलरी में आप कुंदन माथा पट्टी रखड़ी डिजाइन को माथे पर लगाकर अपने चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं और अपने ट्रेडिशनल लुक को भीड़ से हटकर बना सकती हैं।

1 - 2026-01-19T175933.844

मुगल इंस्पायर्ड शीशपट्टी रखड़ी डिजाइन

अधिकतर महिलाओं को राजस्थानी रखड़ी पहनना बहुत पसंद होता है। अगर आप भी राजस्थानी रखड़ी की एक से एक डिजाइन ट्राई करती रहती हैं, तो अब आपके लिए मुगल इंस्पायर्ड शीशपट्टी रखड़ी डिजाइन भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे आप माथे पर लगाकर अपने पुरे ट्रेडिशनल लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। इस तरह की रखड़ी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी।

4 - 2026-01-19T175930.990

यह भी पढ़ें- गोल्ड प्लेटेड पेंडेंट के लेटेस्ट डिजाइन, जो बढ़ा देंगे चेहरे की खूबसूरती, देखें डिजाइंस

गोल्ड प्लेटेड आर्टिफिशल स्टोन वर्क रखड़ी

अगर आप राजपूतानी ड्रेस, पोशाक या लहंगा पहन रही हैं, तो अपने इस खास ट्रेडिशनल लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप ज्वेलरी में मांग टीका शामिल करने के बजाय गोल्ड प्लेटेड आर्टिफिशल स्टोन वर्क रखड़ी शामिल कर सकती हैं। यह आपको भीड़ से हटकर और डिफरेंट लुक देने में काफी मदद करेगी। इस तरह की रखड़ी इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

3 - 2026-01-19T175932.140

फ्लोरल पैटर्न कुंदन रखड़ी सेट

अगर आप भी शादी के दौरान अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए ज्वेलरी शामिल करती हैं, तो किसी भी फंक्शन में लहंगे या ट्रेडीशनल आउटफिट के साथ आप फ्लोरल पैटर्न कुंदन रखड़ी सेट को शामिल कर सकती हैं। ऐसी रखड़ी डिजाइन आपको नजदीकी बाजार में मिल जाएगी या आप इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीद सकती हैं।

2 - 2026-01-19T175929.529

यह भी पढ़ें- Gold Plated Necklace: मुंह दिखाई में देने के लिए बेस्ट हैं ये गोल्ड प्लेटेड नेकलेस, यहां देखें डिजाइंस  

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : PINTEREST/Darshik Patel

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।