Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:35 AM IST

साड़ी से लेकर लहंगे तक के साथ बेस्ट लुक देने में मदद करेंगे कृति खरबंदा के पहनें ये ब्लाउज, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

ब्लाउज के डिजाइन को चुनने के लिए आपको साड़ी या लहंगे के कलर कॉम्बिनेशन से लेकर आउटफिट के डिजाइन तक का खासतौर से ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है।
Updated:- 2024-03-12, 18:31 IST
kriti kharbanda  blouse design

स्टाइल के मामले में बॉलीवुड की सभी एक्ट्रेस का कोई जवाब नहीं है। वहीं बदलते दौर में साड़ी से लेकर लहंगे तक के साथ में कई तरीके के डिजाइन वाले ब्लाउज को स्टाइल किया जाता है। सेलेब्रिटी लुक की बात करें तो आजकल एक्ट्रेस कृति खरबंदा के स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइंस को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। 

ब्लाउज के डिजाइन को चुनने के लिए बॉडी टाइप को समझना बेहद जरूरी होता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कृति खरबंदा के पहनें हुए स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइंस और बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स- 

हॉल्टर नेक ब्लाउज डिजाइन 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda)

बैकलेस नेकलाइन पहनना पसंद करती हैं तो इस तरीके से आप हॉल्टर नेक वाले ब्लाउज को पहन सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज के साथ आप गले में ज्वेलरी को न पहने और बालों के लिए स्लीक हेयर स्टाइल को ट्राई करें। अगर आपकी ब्रेस्ट साइज हैवी है तो इस तरह के ब्लाउज की डोरी आप थोड़ी चौड़ी बनवाएं ताकि आप कम्फ़र्टेबल होकर इसे पहन पाए। आप चाहे तो ब्रा की जगह ब्लाउज में ही कप्स को लगवा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Isha Ambani Blouse Designs: ईशा अंबानी के पहनें इन ब्लाउज डिजाइंस को इन तरीकों से करें री-क्रिएट

फुल स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन 

full sleeves blouse design

हैवी आर्म को छुपाना चाहती हैं तो इस तरह की डीप स्वीटहार्ट नेक लाइन वाले फुल स्लीव्स के ब्लाउज को पहन सकती हैं। स्वीटहार्ट के आलावा आप वी-नेक में भी नेकलाइन बनवा सकती हैं। वहीं इस तरह के नेकलाइन में आपकी ब्रेस्ट का साइज कम नजर आएगा और बॉडी को परफेक्ट शेप मिलने में मदद मिलेगी। इस तरह का ब्लाउज आप साड़ी से लेकर लहंगे तक के साथ में पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Dori Blouse Designs: डोरी वाले ब्लाउज के ये डिजाइंस हैं नए और स्टाइलिश, देखें तस्वीरें

ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज डिजाइन 

bralette style blouse

बोल्ड और स्टाइलिश लुक में साड़ी को पहनना चाहती हैं तो इस तरीके से आप ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज को पहन सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज के साथ आप ब्रा पहनना अवॉयड ही करें और निप्पल कवर या टेप का इस्तेमाल करके ब्रेस्ट को सही शेप दें। आपको इस तरह के ब्लाउज रेडीमेड भी आसानी से मिल जाएंगे। 

 

अगर कृति खरबंदा के पहनें हुए ब्लाउज के लेटेस्ट डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।