herzindagi
image

Krithi Shetty Blouse Designs: एक्ट्रेस कृति शेट्टी के ये ब्लाउज डिजाइंस हैं खास, आप भी करें ट्राई

 अगर आपको ब्लाउज के डिजाइन का आइडिया नहीं मिल रहा है, तो इसके लिए आप कृति शेट्टी की तस्वीरों को देख सकती हैं। उन्होंने अलग-अलग तरह के ब्लाउज को वियर किया है।
Editorial
Updated:- 2024-11-02, 10:30 IST

साड़ी का लुक तभी अच्छा लगता है, जब हम इसके साथ अलग तरह के ब्लाउज को वियर करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लुक सुंदर नजर आता है। साथ ही, आपको नया ट्रेंड ट्राई करने को मिलता है। इसके लिए हमें अक्सर सोशल मीडिया पर डिजाइन को काफी सर्च करना पड़ता है। लेकिन फिर भी वो डिजाइन नहीं मिल पाते हैं, जो हम साड़ी के साथ स्टाइल कर सके। इस बार आप एक्ट्रेस कृति शेट्टी के ब्लाउज डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। इससे आपको भी ज्यादा डिजाइन सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जैकेट स्टाइल ब्लाउज डिजाइन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Krithi Shetty (@krithi.shetty_official)

आपको अगर कुछ अलग डिजाइन वाले ब्लाउज को वियर करने करने का मन है और डिजाइन समझ नहीं आ रहा है, तो इसके लिएए आप जैकेट स्टाइल ब्लाउज को वियर कर सकती हैं। इसमें नीचे के ब्लाउज को प्रिंट पैटर्न में बनाया जाता है और जैकेट को बॉर्डर वर्क के साथ प्लेन। इससे ब्लाउज का डिजाइन अच्छे से हाइलाइट हो जाता है। साथ ही, लुक भी अलग दिखता है। इसके लिए आप भी सबसे अलग डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप अच्छी लगेंगी। लेकिन ये ब्लाउज आपको रेडीमेड डिजाइ में नहीं मिलेगा। इसे आपको खुद तस्वीर दिखाकर टेलस से तैयार करवाना पड़ेगा।

कॉलर डिजाइन वाला ब्लाउज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Krithi Shetty (@krithi.shetty_official)

अगर आप रेट्रो स्टाइल को ट्राई करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप कॉलर डिजाइन वाले ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको नेकलाइन पर कॉलर मिलेगा। इसकी स्लीव्स आपको पफ डिजाइन में मिलेगी। ब्लाउज की बैक आप चाहें तो गोल डिजाइन मे क्रिएट करा सकती हैं। वरना आप इसे भी पूरा कवर कर सकती हैं। इससे आपका ब्लाउज लुक अच्छा लगेगा। मार्केट से आप इस तरह के ब्लाउज को रेडीमेड भी खरीद सकती हैं या कपड़ा लेकर डिजाइन भी करा सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Fancy Blouse Designs: डोरी वाले ब्लाउज को कहें बाय-बाय, बनवाएं ये डिजाइन

फैंसी कट स्लीव्स ब्लाउज

Fancy cut blouse

आप स्टाइल करने के लिए फैंसी कट स्लीव्स ब्लाउज को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको कट स्लीव्स डिजाइन तो मिलेगा। इसके साथ आगे के फ्रंट में प्लीट्स का डिजाइन मिलेगा। इससे ये ब्लाउज और भी सुंदर दिखाई देगा। साथ ही, जब आप वियर करेंगी तो अच्छी लगेंगी। इस तरह के ब्लाउज को आपको खुद डिजाइन करवाना होग। ये आपको रेडीमेड डिजाइन में नहीं मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Blouse For Saree: साड़ी को फैंसी लुक देने के लिए बेस्ट रहेंगे मिरर वर्क वाले ये ब्लाउज, देखें खूबसूरत डिजाइंस

इस बार एक्ट्रेस के ब्लाउज डिजाइन से आइडिया लें। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको नया ट्रेंड सर्च करने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।