herzindagi
how to  style footwear  with knee high socks

नी-हाई सॉक्स के साथ स्टाइल किए जा सकते हैं यह फुटवियर

अगर आप नी हाई सॉक्स को अपने विंटर लुक्स का हिस्सा बना रही हैं तो उसके साथ इन फुटवियर को स्टाइल कर सकती हैं।   
Editorial
Updated:- 2022-01-29, 14:51 IST

जब ठंड का मौसम होता है तो हम सभी खुद को इस तरह स्टाइल करना चाहते हैं कि हमारा लुक्स देखने में भी स्टनिंग लगे और ठंड से भी बचाव किया जा सके। ऐसे में आप कई तरह की विंटर एक्सेसरीज को अपने लुक्स का हिस्सा बना सकती हैं। इन्हीं में से एक है नी हाई सॉक्स। यह एक ऐसी एक्सेसरीज है, जो एक चिक लुक देती है और आपके स्टाइल को इंस्टेंट स्पाइस अप करती हैं। आप नी हाई सॉक्स में कई कलर्स व डिजाइन को सलेक्ट कर सकती हैं।

हालांकि, नी हाई सॉक्स के कलर व डिजाइन के साथ-साथ आपको इस बात पर भी ध्यान देने की आवश्यकता होती है कि आप किस फुटवियर को उसके साथ पेयर करें। दरअसल, ऐसे कई फुटवियर हैं, जिन्हें नी हाई सॉक्स के साथ स्टाइल किया जा सकता है। इस तरह आप डिफरेंट फुटवियर की मदद से कई अलग-अलग लुक्स बेहद आसानी से क्रिएट कर सकती हैं-

रेनबूट्स के साथ पहनें नी हाई सॉक्स

know how to  style footwear  with knee high socks inside

विंटर में ऐसे कुछ दिन होते हैं, जब बाहर निकलना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में रेन बूट्स पहनना यकीनन एक अच्छा विचार हो सकता है। अगर आप रेन बूट्स को स्टाइल कर सकती हैं। बहुत अधिक ठंड व सर्द मौसम में बारिश के दिनों में रेन बूट्स को पहनना यकीनन बेहद कंफर्टेबल होता है। रेन बूट्स पहनते समय आप उसके साथ नी हाई सॉक्स को पेयर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:इन डिफरेंट स्टाइल इयरकफ को बनाएं अपने लुक का हिस्सा

एंकल बूट्स के साथ पहनें नी हाई सॉक्स

know how to  style footwear  with knee high socks inside

अगर आप नी हाई सॉक्स को एक एलीगेंट और स्टाइलिश तरीके से पहनना चाहती हैं तो ऐसे में उन्हें एंकल बूट्स के साथ पहना जा सकता है। इस लुक में आप बॉटम वियर में स्कर्ट के साथ ब्लैक प्लेन नी हाई सॉक्स को पहनें। इसके साथ आप मैचिंग एंकल बूटस को स्टाइल कर सकती हैं। इस लुक को आउटिंग से लेकर ऑफिस तक में आसानी से कैरी किया जा सकता है।

यह विडियो भी देखें

हील्स के साथ पहनें नी हाई सॉक्स

know how to  style footwear  with knee high socks inside

अगर आप किसी खास ओकेजन के लिए नी हाई सॉक्स पहन रही हैं तो ऐसे में आप एक फेमिनिन लुक क्रिएट करने के लिए हील्स को स्टाइल किया जा सकता है। आप फुटवियर में प्लेटफॉर्म हील्स से लेकर अन्य कई स्टाइल को कैरी कर सकती हैं। वहीं आप हील्स में डिफरेंट कलर्स जैसे ब्लैक व रेड आदि को सलेक्ट कर सकती हैं।

लोफर्स के साथ पहनें नी हाई सॉक्स

style footwear  with knee high socks inside

अगर आप ऑफिस के लिए नी हाई सॉक्स को पहनना चाहती हैं तो ऐसे में आप लोफर्स को भी उसके साथ पहन सकती हैं। (डेनिम फुटवियर) आप एक सटल लुक पाने के लिए ब्लैक या ग्रे शेड के नी हाई सॉक्स को पहनें। इसके साथ आप ब्लैक या ब्राउन कलर के लोफर्स को पेयर कर सकती हैं। यंग गर्ल्स पर यह स्टाइल बेहद ही अच्छा लगता है।

इसे भी पढ़ें:फ्लैट सैंडल्स को अलग-अलग तरीकों से स्टाइल करने के लिए यहां से लें आइडियाज

थाई हाई बूट्स के साथ पहनें नी हाई सॉक्स

how to  style footwear  with knee high socks inside

यूं तो नी हाई सॉक्स को महिलाएं इसलिए भी पहनती हैं ताकि वह आसानी से विजिबल हो। लेकिन अगर आपके लिए यह जरूरी नहीं है तो ऐसे में एक कंफर्टेबल व स्टाइलिश लुक्स के लिए इसके साथ थाई हाई बूट्स को पहन सकती हैं। विंटर में थाई हाई बूट्स आपको एक स्मार्ट लुक देते हैं और आप इन्हें कई आउटफिट्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

तो अब आप नी हाई सॉक्स के साथ किस फुटवियर को स्टाइल करना पसंद करेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- instagram, lookastic, ecstasycoffee

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।