Karwa Chauth पर पहनें ईशा अंबानी से इंस्पायर्ड लहंगे, जो भी देखेगा बोलेगा वाह वाह!
-1792413553943.webp)
करवा चौथ का त्योहार हर सुहागिन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हर महिला अपने लुक में पारंपरिक चमक के साथ-साथ एक रॉयल और एलिगेंट टच भी चाहती है। अगर आप भी इस करवा चौथ पर अलग और बेहद ग्रेसफुल दिखना चाहती हैं, तो भारत की सबसे मशहूर फैशनिस्टा ईशा अंबानी के एथनिक कलेक्शन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। ईशा अंबानी के लहंगे न केवल भारतीय परंपरा की खूबसूरती को दर्शाते हैं उनमें आधुनिक फैशन का बेजोड़ संगम भी देखने को मिलता है। आइए देखते हैं ईशा अंबानी के कुछ ऐसे लहंगों के लुक्स, जिन्हें रीक्रिएट करके आप इस करवा चौथ पर हर किसी की तारीफें बटोर सकती हैं।
इस करवा चौथ ट्राई करें ईशा अंबानी के ये 3 लहंगे
चांद के दीदार के साथ जब आप पिया के संग इस करवा चौथ पर सजेगी-संवरेगी, तो आपकी चमक के आगे चांद भी फीका नजर आएगा। त्योहारों के सीजन में बॉलीवुड और बिजनेसमैन घरानों के एथनिक लुक्स हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। खास तौर पर ईशा अंबानी का लहंगा कलेक्शन हर महिला का दिल जीत लेता है, चाहे बात हैवी जरदोजी वर्क की हो या फिर रॉयल रेड और पिंक लहंगों की।
1. मल्टी कलर बनारसी लहंगा
अगर आप भी करवा चौथ पर ईशा अंबानी जैसा लहंगा पहनना चाहती हैं तो लोकल मार्केट या ऑनलाइन फैब्रिक स्टोर से मिलते-जुलते प्रिंट या फैब्रिक खरीदकर खुद अपनी पसंद का बजट-फ्रेंडली लहंगा सिलवा सकती हैं। वजन में भारी लहंगों की जगह जॉर्जेट, क्रेप, शिफॉन या सॉफ्ट सिल्क चुनें, जिन्हें संभालना बेहद आसान हो। अगर आपका लहंगा बहुत कलरफुल या हैवी है, तो उसके साथ ब्लाउज और दुपट्टा थोड़ा सिंपल रखें।
Photo Credit: ashwin.thiyagarajan (Instagram)
ज्वेलरी और मेकअप: इस लहंगे के साथ आप असली सोने या हीरों के गहनों के बजाय अच्छी क्वालिटी के कुंदन, पोलकी, पर्ल या एंटीक फिनिश वाली आर्टिफिशियल ज्वेलरी वीयर करें। यह ज्वेलरी बिल्कुल वैसा ही शाही और रिच लुक देंगी जो सेलिब्रिटीज का होता है। मेकअप और हेयरस्टाइल को नेचुरल रखें।
2. बोहेमियन बंधनी स्टाइल लहंगा
इस करवा चौथ अगर आप भी ईशा अंबानी जैसे बोहेमियन बंधनी स्टाइल लहंगे वीयर करना चाहती हैं तो आप भारी-भरकम एम्ब्रायडरी वाले लहंगे की जगह चंदेरी, कॉटन सिल्क या सॉफ्ट जॉर्जेट से बने खूबसूरत प्रिंटेड लहंगे चुन सकती हैं। इस लहंगे के लिए आपके पास कोई सिंपल ब्लाउज है तो आप लोकल मार्केट से मैचिंग या कंट्रास्ट कलर के फैब्रिक टसल्स लाकर अपने ब्लाउज की स्लीव्स या बैक पर लगवा सकती हैं।
इस बोहेमियन लुक के साथ भारी सोने के गहनों की बजाय ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी, मेटल कड़े या आर्टिफिशियल पोलकी व एंटीक फिनिश वाली ज्वेलरी सबसे अच्छी लगेगी।
मेकअप और हेयरस्टाइल: इस लुक के साथ न्यूड टोन का मेकअप बहुत बढ़िया लगेगा। इसके अलावा, बालों को खुला रखकर सॉफ्ट वेव्स या मेसी कर्ल्स कर सकती हैं।
Photo Credit: anitashroff (Instagram)
3. जॉर्जेट लहंगा
करवा चौथ पर अगर आप थोड़ा ग्लैमरस और शाइनी लुक चाहती हैं तो आपके लिए जॉर्जेट एक बेहतरीन और बजट-फ्रेंडली ऑप्शन है। जिसमें आपका लहंगा भी 3D लुक देगा। इसके साथ आप ब्लाउज को बहुत ज्यादा भारी रखने के बजाय स्लीक, कॉर्सेट स्टाइल या सिंपल एलिगेंट स्लीवलेस और बोट-नेक डिजाइन में रखें।
यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: डिजाइनर कड़ा सेट्स के आगे फीकी पड़ जाएंगी चूड़ियां
इस मॉडर्न और क्लासी लुक के साथ भारी सोने या पारंपरिक भारी गहनों की बजाय डिफ्यूज्ड डायमंड, अमेरिकन डायमंड, या मिनिमल पर्ल की ज्वेलरी सबसे अच्छी लगती है। गले में एक नाजुक सा चेन पेंडेंट और कानों में डायमंड स्टड्स या छोटे इयररिंग्स पहनें, जो इस लुक को बहुत ही सोबर और ग्रेसफुल बनाएंगे।
मेकअप और हेयरस्टाइल: इस लुक के साथ ड्यूई और फ्रेश मेकअप बहुत जंचेगा। इसके साथ आप बालों को स्लीक पोनीटेल में बांध सकती हैं या फिर सेंटर-पार्टिंग के साथ एक साफ-सुथरा स्लीक बन बना सकती हैं।
Photo Credit: Sabyasachiofficial (Instagram)
लहंगे पहनते समय रखें इस बातों का ध्यान
लहंगा पहनना जितना खूबसूरत और शाही अनुभव देता है, उतना ही जरूरी है कि इसे पहनते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए।
- लहंगा पहनने और उसकी लंबाई सेट करने से पहले अपने फुटवियर पहन लें।
- रेशमी या भारी कढ़ाई वाले दुपट्टे बार-बार कंधे से फिसलते हैं। इसलिए दुपट्टे को प्लेट्स बनाकर कंधे पर और सिर पर अच्छी तरह से सेफ्टी पिन से सिक्योर कर लें।
- यदि आपका लहंगा पहले से ही भारी है, तो उसके साथ बहुत ज्यादा भारी ब्लाउज या जरूरत से ज्यादा एक्सेसरीज पहनने से बचें।
यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: बनारसी साड़ियों के इन 5 खूबसूरत डिजाइन से इस बार करवा चौथ पर आएगा चांद सा निखार
करवा चौथ जैसे खास अवसर पर खूबसूरत और रॉयल दिखने के लिए महंगे या भारी-भरकम डिजाइनर लहंगे ही एकमात्र ऑप्शन नहीं हैं। ईशा अंबानी के मशहूर लुक्स से प्रेरणा लेकर आप भी सही फैब्रिक, स्मार्ट कलर कॉम्बिनेशन और ज्वेलरी के साथ एक परफेक्ट एथनिक लुक तैयार कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- क्या भारी लहंगे की जगह हल्के फैब्रिक जैसे जॉर्जेट या शिफॉन पहने जा सकते हैं?
- बिलकुल! जॉर्जेट और शिफॉन जैसे फैब्रिक्स वजन में काफी हल्के होते हैं, जिससे इन्हें पहनकर लंबे समय तक काम करना या पूजा में बैठना बेहद आसान और आरामदायक होता है।
- बोहेमियन बंधनी लहंगे के साथ किस तरह की ज्वेलरी अच्छी लगती है?
- बोहेमियन लुक के साथ भारी सोने के गहनों के बजाय ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर (जर्मन सिल्वर) ज्वेलरी, एंटीक फिनिश सेट, या हाथों में मल्टी-लेयर मेटल कड़े सबसे ज्यादा फबते हैं।
- 3D फ्लोरल और मॉडर्न लुक वाले लहंगे के साथ किस तरह का मेकअप करना चाहिए?
- इस मॉडर्न लुक के साथ भारी मेकअप करने से बचें; हल्का हाईलाइटर, ब्लश और न्यूड या पिंक शेड वाली लिपस्टिक के साथ ड्यूई और फ्रेश मेकअप सबसे खूबसूरत लगता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।