herzindagi
image

भाई दूज के दिन दिखें सबसे खूबसूरत, साड़ी या सूट के साथ शामिल करें ये खूबसूरत नथ

अगर आपको भी नथ पहनना बहुत पसंद हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी लेटेस्ट नथ के डिजाइन बताएंगे, जिन्हें ट्राई कर भाई दूज पर अपने लुक को खास बना सकती हैं। आईए जानते हैं इन एक से एक खूबसूरत डिजाइन के बारे में।
Editorial
Updated:- 2025-10-21, 18:32 IST

हर साल की तरह इस साल भी अधिकतर महिलाओं को भाई दूज का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में अगर आप भी इस साल भाई दूज पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी लेटेस्ट नथ के डिजाइन बताएंगे, जिन्हें ट्राई कर भाई दूज पर अपने लुक को खास बना सकती हैं। आईए जानते हैं इन एक से एक खूबसूरत डिजाइन के बारे में।

नथ के डिजाइंस

अगर आप इस साल भाई दूज पर साड़ी या सूट पहन रही हैं और अपने लुक को खास बनाने के लिए साड़ी पहन रही हैं, तो अपने साड़ी लुक के साथ आप इस तरह की खूबसूरत मोर लटकन नथ को ट्राई कर सकती हैं। ऐसी नथ को आप आर्टिफिशियल भी खरीद सकती हैं या आप इसे सुनार के यहां गोल्ड में बनवा सकती हैं। ऐसी नथ आपके चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी और भाई दूज को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगी।

1 - 2025-10-21T181035.043

पिंक एंड व्हाइट स्टोन नथ

यही नहीं इस साल आप भाई दूज वाले दिन खास दिखने के लिए और अपने लुक को डिफरेंट बनाने के लिए अपने किसी भी आउटफिट के साथ इस खूबसूरत मोर डिजाइन नथ को ट्राई कर सकती हैं। ऐसी नथ आपके लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बनाने में मदद करेगी। इस तरह की नथ को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। आप चाहे तो इस डिजाइन को सोने में भी बनवा सकती हैं। 

2 - 2025-10-21T181042.285

फ्लावर डिजाइन नथ

भाई दूज के खास मौके पर अगर आप भी अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो अब आप इस दिन यह खूबसूरत फ्लावर डिजाइन नथ को ट्राई कर सकती हैं। आपको इस तरह की नथ आर्टिफिशियल भी बाजार में मिल जाएगी साथ ही इसे आप गोल्ड में बनवा सकती हैं। यह नथ डिजाइन इन दिनों काफी चलन में है, जो अधिकतर महिलाओं को बेहद पसंद आ रही है।  

4 (75)

यह भी पढ़ें:  हर आउटफिट के साथ जचेंगे ये 5 Hand kada Designs दिखेंगी खूबसूरत

हाफ फ्लावर नथ डिजाइन

आप चाहे तो इस साल भाई दूज वाले दिन अपने लुक को खास बनाने के लिए इस तरह की खूबसूरत हॉफ फ्लावर नथ को ट्राई कर सकती हैं। ऐसी नथ भी काफी चलन में है, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगी साथ ही आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगी। ऐसी नथ आपको आर्टिफिशियल भी मिल जाएगी या आप चाहे तो गोल्ड की बनवा सकती हैं।

5 (15)

फ्लावर लटकन नथ डिजाइन 

अगर आप को नाथ पहनने का बहुत शौक है और आप नाथ पहनती रहती है तो अब अपने लुक को खास बनाने के लिए आप इस साल भाई दूज पर ऐसी खूबसूरत फ्लावर लटकन नथ डिजाइन ट्राई कर सकती हैं इन दिनों ऐसी नाथ महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर है ऐसे में या आपके लिए खास बनाने में मदद करेगी आप इस सुंदर के यहां गोल्ड में बनवा सकते हैं या आर्टिफिशियल भी खरीद सकते हैं। 

3 (85)

यह भी पढ़ें:   सोने की अंगूठी की नई डिजाइन देगी आपको रॉयल लुक, हाथों की बढ़ेगी खूबसूरती

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - pinterest 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।