करीना कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा ने कट गाउन्स में बिखेरा जलवा, देखिए ये दिलकश तस्वीरें

बॉलीवुड सेलेब्स अपनी ड्रेसेस में अक्सर काफी एक्सपेरिमेंट करती नजर आती हैं। अगर प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय, कृति सेनन जैसी एक्ट्रेसेस की बात करें तो ये रेड कार्पेट पर दिलकश तरीके से खुद को फ्लॉन्ट करती हैं और इसकी चर्चा भी खूब होती है। स्लिट, स्लैश और ज्योमैट्रिक डिजाइन वाले गाउन ज्यादातर सेलेब्स के वार्ड्रोब में नजर आते हैं। इसी के साथ आजकल कट गाउन्स भी काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहे हैं। करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, गीगी हदीद, केंडल जेनर और Kim Kardashian West जैसी एक्ट्रेसेस ने इस लुक को और भी ज्यादा पॉपुलर बनाया है। आइए ऐसी ही कुछ पॉपलुर एक्ट्रेसेस के कट गाउन वाले लुक्स के बारे में जानते हैं-
ग्रीन कलर के कट गाउन में करीना कपूर

बहुत ज्यादा एंब्रॉएड्री वाले गाउन्स की बजाय सेलेब्स ज्योमेट्रिक कट-आउट्स वाले गाउन फ्लॉन्ट करना पसंद करती हैं। इनमें करीना कपूर खान का नाम खासतौर पर लिया जा सकता है, जो बहुत रिवीलिंग ड्रेसेस पहनने में भी कंफर्टेबल रहती हैं। उनके प्रबल गुरांग के डिजाइन किए हुए गाउन में waist पर कट-आउट्स सुर्खियों में रहे थे। इसकी तुलना में करीना कपूर की ग्रीन कलर की Tadashi Shoji की ड्रेस में बहुत कम कट थे और शोल्डर पर बहुत कम कट-आउट डीटेलिंग थी।
इसे जरूर पढ़ें: Thigh High slit बना बॉलीवुड का लेटेस्ट सेक्सी ट्रेंड, जिसे दीपिका से लेकर प्रियंका तक कर रही हैं फ्लॉन्ट
प्रियंका चोपड़ा के इस गाउन से लीजिए इंस्पिरेशन

प्रियंका चोपड़ा वेस्टर्न ड्रेसेस को बहुत अच्छी तरह से कैरी करने के लिए जानी जाती हैं। कट गाउन्स को subtle लुक देने के लिए आप उनके लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस रेड कलर के वन शोल्डर गाउन में प्रियंका काफी एलिगेंट लुक दे रही हैं।
कृति सेनन का ब्लैक कट गाउन

कट गाउन्स में यूनीक डिजाइन लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बना देते है। कृति सेनन के इस वन शोल्डर गाउन में वेस्ट पर डिजाइन काफी खूबसूरत लग रहा है। आमतौर पर थाई स्लिट में इस तरह के डिजाइन देखने को नहीं मिलते। इस लुक के साथ कृति सेनन का लाइट मेकअप, ब्लैक नेल पेंट और हाई हील्स पूरी तरह से परफेक्ट नजर आ रहे हैं। फैशन शो और पार्टीज के लिए यह लुक काफी सूटेबल लगता है।
फ्रीडा पिंटो का ब्लू वन शोल्डर
कट गाउन्स में Chest और stomach (पेट) के हिस्से पर कट्स भी गाउन पर खूबसूरत लेयर्स क्रिएट करते हैं। फ्रीडा पिंटो का यह वन शोल्डर कट आउट सीक्विन सीक्विन गाउन देखें तो यह अपने आप में काफी खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिख रहा है। इस ड्रेस के साथ गोल्डन कलर रा क्लच उन्हें क्लासी लुक दे रहा है।
इसे जरूर पढ़ें: बेस्ट लुक्स ऑफ़ द वीक- फ्लोर लेंथ गाउन्स को फ्लॉन्ट करती दिखीं माधुरी, ऐश्वर्या, आलिया, करीना
जाह्नवी कपूर का पीच कट गाउन
ऑफ शोल्डर ड्रेसेस को दिलकश तरीके से कैरी करने वाली जाह्ववी कपूर का यह लुक बहुत ज्यादा अट्रैक्टिव है। इस पीच कलर की ऑफ शोल्डर सीक्विन वाली थाई हाई स्लिट ड्रेस में जाह्नवी कपूर काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं और करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा जैसी दिग्गज एक्ट्रेसेस को टक्कर देती नजर आ रही हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।