Kalidar Suit Designs: अनारकली से लेकर अंगरखा डिजाइन में मिल जाएंगे कलीदार सलवार-सूट डिजाइंस, देखें तस्वीरें

सलवार-सूट पहनना हम सभी को पसंद होता है। इसके लिए हम आए दिन नए से नए फैशन फैशन लुक को ट्राई करना पसंद करते हैं। आजकल कम्फ़र्टेबल रहने के लिए हम पार्टी वियर के लिए भी सूट पहनना पसंद करते हैं।
फैंसी में कलीदार सलवार-सूट को पहनना काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। तो आइये देखते हैं कलीदार डिजाइन के स्टाइलिश सलवार-सूट के लेटेस्ट डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन सलवार-सूट को स्टाइल करने के आसान टिप्स-
अंगरखा स्टाइल कलीदार सूट
डोरी डिजाइन वाले सूट पहनना पसंद करती हैं तो इस तरह के स्टाइलिश अंगरखा नेकलाइन कलीदार सूट आपके लुक को फैंसी बनाने का काम कर सकते हैं। इसमें आपको कई तरह के कलर कॉम्बिनेशन देखने को मिल जाएंगे। प्लेन सूट के साथ में हैवी दुपट्टे को स्टाइल करें। लेस वर्क इसमें सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: Pant Suit Fashion: इन पैंट सूट के सामने आपको नहीं पसंद आएंगे लेगिंग्स और चूड़ीदार, ऑफिस में भी कर सकती हैं वियर
शॉर्ट स्टाइल कलीदार सूट
अगर आप लॉन्ग या फ्लोर लेंथ सूट नहीं पहनना चाहती हैं तो इस तरह के शॉर्ट कलीदार कुर्ती में आपको अंगरखा, प्लेन, पेप्लम जैसे कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। इसके साथ आप शरारा को स्टाइल कर सकते हैं। देखने में इस तरह का लुक बेस्ट नजर आएगा। आप चाहे तो स्कर्ट के साथ भी सूट लुक को स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Fancy Neck Designs: सलवार-सूट लुक को स्टाइलिश बनाने में मदद करेंगे फैंसी दिखने वाले ये नेकलाइन
अनारकली स्टाइल कलीदार सूट
फ्लोर लेंथ और फैंसी डिजाइनर सूट पहनना चाहती हैं तो इस तरह अनारकली स्टाइल प्लेन सूट को पहन सकती हैं। देखने में इस तरह का सूट लुक क्लासी और एलिगेंट नजर आएगा। इस तरह का सूट आप फैब्रिक खरीदकर खुद कस्टमाइज भी करवा सकती हैं। हैवी वर्क वाले दुपट्टे को प्लेन लॉन्ग सूट के साथ में स्टाइल करें।
अगर आपको सलवार-सूट की ये डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: aachho
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।