Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:01 AM IST

आउटिंग के लिए बेस्ट हैं ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली कफ्तान ड्रेस

अगर आप आउटिंग के प्लान कर रही हैं और इस दौरान एक परफेक्ट आउटफिट की तलाश में हैं तो आप ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली कफ्तान ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं।
Updated:- 2024-06-11, 14:00 IST
kaftan dress  outing

आउटिंग के दौरान महिलाएं एक ऐसा आउटफिट पहनना चाहती हैं जिसमें वो स्टाइलिश नजर आए साथ ही कंफर्टेबल भी रहे।  मार्केट में आपको ऐसे कई सारे आउटफिट मिल जाएंगे जिन्हें आप कही घूमने के दौरान पहन सकती हैं लेकिन अगर आप कुछ न्यू ट्राई करना चाहती हैं या फिर भीड़ से लाग नजर आना चाहती हैं तो आप आर्टिकल की मदद से एक परफेक्ट आउटफिट का चुनाव कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाली कफ्तान ड्रेस दिखाएंगे जिन्हें आप आउटिंग के दौरान वियर कर सकती हैं

फ्लोरल कफ्तान ड्रेस

 kaftan dress for summer season

अगर आप भीड़ से अलग नजर आना चाहती हैं तो आप इस तरह की मल्टी कलर फ्लोरल कफ्तान ड्रेस वियर कर सकती हैं। यह ड्रेस जोर्जेट में है और इस ड्रेस में कई सारे फूलों का डिजाइन बनाया गया है। इस तरह की ड्रेस में जहां आप खूबसूरत लगेंगी तो वहीं आप इस ड्रेस में कंफर्टेबल भी रहेगी। इस फ्लोरल कफ्तान ड्रेस को आप ऑनलाइन या फिर बाजार से सस्ते कीमत में खरीद सकती हैं। यह ड्रेस आपको आसानी से 600 तक की कीमत में मिल जाएंगी। जिसे आउटिंग के साथ दौरान मैचिंग फुटवियर के साथ वियर कर सकती हैं। यह ड्रेस आपको 400 से 500 तक की कीमत में मिल जाएंगी।

 इसे भी पढ़ें : Fashion Tips: दिखना है स्लिम तो वियर करें जैकेट मैक्सी ड्रेस, दिखेंगी स्टाइलिश

वी-नेकलाइन क्रेप कफ्तान ड्रेस

kaftan dress for summers

इस तरह की ड्रेस भी आप आउटिंग के दौरान पहन सकती हैं। इस तरह की ड्रेस बीच घूमने के दौरान बेस्ट है। वी-नेकलाइन वाली ये क्रेप कफ्तान ड्रेस कैरी करने में इजी है और इस ड्रेस में आप खूबसूरत भी नजर आएंगी। इस तरह की ड्रेस को आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन दोनों ही जगह से खरीद सकती हैं। इन दोनों जगहों आर ये ड्रेस आपको आसानी से 500 रुपये की कीमत में मिल जाएंगी।

सिल्क कफ्तान कुर्ता 

kaftan dressess for summer

यह सिल्क कफ्तान कुर्ता आप फॅमिली के साथ आउटिंग के दौरान पहन सकती हैं। ग्रे कलर का ये सिल्क कफ्तान कुर्ता में जहां आप स्टाइलिश नजर आएंगी तो वहीं आप इस ड्रेस में काफी कंफर्टेबल भी रहेगी। इस तरह की ड्रेस के साथ फुटवियर में आप हील्स या फिर जुती वियर कर सकती हैं । यह ड्रेस आपको आसानी से ऑनलाइन प्लेटफार्म पर मिल जाएंगी साथ ही बाजार से भी आप इसे खरीद सकती हैं। इन दोनों जगहों पर ये ड्रेस आपको 600 तक की कीमत में मिल सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : Maxi Dresses : यूनीक और स्टनिंग लुक पाने के लिए वार्डरोब में जरूर शामिल करें ये Maxi Dresses

अगर आपको ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली कफ्तान ड्रेस पसंद आए तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें 

Image credit :  limeroad, shopify, cilory

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।