Saree Designs For Akshay Tritiya: अक्षय तृतीया पर दिखना है सबसे खास? ट्राई करें ये खूबसूरत साड़ियां, मिलेगा मॉडर्न लुक

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का बहुत महत्व होता है। इस दिन अधिकतर महिलाएं पूजा पाठ करती हैं और श्रृंगार कर व्रत भी रखती हैं। अगर आप भी अक्षय तृतीया के दिन साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती हैं, क्योंकि इस खबर में हम आपको कुछ लेटेस्ट साड़ी के डिजाइंस बताएंगे, जो अक्षय तृतीया पर पहनने के लिए बेस्ट रहेंगे।
नेवी ब्लू स्टोनवर्क जॉर्जेट साड़ी
अगर आप अक्षय तृतीया वाले दिन भीड़ से हटकर लुक पाना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह की नेवी ब्लू स्टोनवर्क जॉर्जेट साड़ी बेस्ट रहेगी। इस साड़ी के साथ आप कंट्रास्ट मैचिंग डिजाइनर ब्लाउज शामिल कर अपने पूरे अक्षय तृतीया लुक को खास और गॉर्जियस बना सकती हैं। इसके साथ आप मिनिमल मेकअप कर लुक को पूरा कर सकती हैं।

ग्रीन एंड पिंक एम्ब्रोइडरी साड़ी
आपके लिए इस तरह की खूबसूरत ग्रीन एंड पिंक एम्ब्रोइडरी साड़ी भी परफेक्ट रहेगी, जिसे आप खासकर हिन्दू त्योहार के दौरान पहन सकती हैं। ऐसी साड़ी डिजाइंस अक्षय तृतीया पर पहनने के लिए भी बेस्ट रहेगी। इसे पहनकर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इस साड़ी के साथ आप डिजाइनर ब्लाउज शामिल कर अपने लुक को कम्पलीट कर सकती हैं।

एम्ब्रोइडरी बॉर्डर वर्क ऑरेंज साड़ी
यही नहीं अक्षय तृतीया के खास मौके पर आप अपने लुक को डिफरेंट बनाने के लिए इस तरह की एम्ब्रोइडरी बॉर्डर वर्क ऑरेंज साड़ी को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसी साड़ी डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। ऐसे में यह आपके लिए भी परफेक्ट रहेगी। साड़ी के साथ आप कुछ मैचिंग एक्सेसरीज शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Saree For Women: हर तीज त्योहार पर पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 5 साड़ी की नई डिजाइन, खूबसूरती में लगा देगी चार चांद
गोल्ड टोंड मिरर वर्क साड़ी
अगर आपको भी साड़ी पहनने का बहुत शौक है और आप किसी भी खास त्योहार पर पहनने के लिए एक से एक खूबसूरत साड़ी शामिल करती हैं, तो इस साल अक्षय तृतीया के मौके पर आप इस तरह की गोल्ड टोंड मिरर वर्क साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। ऐसी साड़ी न सिर्फ आपकी खूबसूरती को बढ़ाएगी, बल्कि अक्षय तृतीया वाले लुक को भी यादगार बनाने में मदद करेगी।

डार्क पिंक प्योर शिफॉन एम्ब्रोइडरी साड़ी
आप चाहें, तो इस साल अक्षय तृतीया पर इस तरह की खूबसूरत डार्क पिंक प्योर शिफॉन एम्ब्रोइडरी साड़ी को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसी साड़ी खास कर त्योहार पर पहनने के लिए सही रहेगी। इसके साथ आप डिजाइनर ब्लाउज और कुछ एक्सेसरीज कैरी कर अपने पूरे लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें- ऑफिस में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 5 लाइट वेट साड़ी, दिखेंगी भीड़ से हटकर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/Saree mall/koskii
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।