फैशन ट्रेंड को फॉलो करना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर कपड़ा लेकर टेलर से अपने लिए आउटफिट को डिजाइन करते हैं, ताकि हम अच्छे नजर आएं। इन्हें तैयार करवाते हुए सबसे ज्यादा हम नेकलाइन का ध्यान रखते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि नेकलाइन भी आपकी गर्दन के साइज से तैयार की जाती है। लेकिन कई सारे लोग इसके बाद भी डीप नेकलाइन पहनना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप भी अक्सर डीप नेकलाइन वाले आउटफिट को पहनना पसंद करती हैं, तो इसके साथ ज्वेलरी का डिजाइन और स्टाइल का खास ध्यान रखें। इससे लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप कम्फर्टेबल नजर आएंगी। चलिए आपको बताते हैं डीप नेकलाइन के साथ आप किस तरह की ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं।
पर्ल डिजाइन वाले नेकलेस सेट
अगर आप डीप नेकलाइन वाली वेस्टर्न आउटफिट वियर कर रही हैं, तो इसके साथ आप स्लीक डिजाइन वाला पर्ल नेकलेस सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की ज्वेलरी पहनने के बाद अच्छी लगेगी। इसमें आपको छोटे से लेकर बड़े मोती का डिजाइन मिलेगा। इस तरह के सेट के साथ इयररिंग्स को हैवी पहनें। इससे आपका लुक बैलेंस हो जाएगा। साथ ही, आपको कुछ अलग ट्राई करने को मिलेगा। इस तरह के सेट आपको मार्केट और ऑनलाइन दोनों जगह मिल जाएगा। जिसे आप किसी भी पार्टी के लिए वियर कर सकती हैं।
लेयर वाले लॉन्ग नेकलेस सेट
आप सुंदर नजर आने के लिए लेयर वाले लॉन्ग नेकलेस सेट को वियर कर सकती हैं। इस तरह के नेकलेस सेट पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही, इससे लुक भी अट्रैक्टिव नजर आता है। इसमें आप स्टोन से लेकर गोल्ड किसी भी तरह के डिजाइन वाली ज्वेलरी को खरीद सकती हैं। बस आपको नेकलाइन कितना डीप है इसका ध्यान रखना है। इसके बाद इसे आप किसी भी फंक्शन में वियर कर सकती हैं। मार्केट में ये आपको 400 से 800 रुपये में आर्टिफिशियल में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Jewellery Designs: स्टाइल करें लेयर नेकलेस सेट, देखें साड़ी पर किस तरह के डिजाइन लगेंगे अच्छे
सिंपल डिजाइन वाली ज्वेलरी
अगर लुक सिंपल रखना है, तो इसके लिए आप सिंपल डिजाइन वाली ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं। इस तरह की ज्वेलरी पहनने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही, इससे लुक भी अट्रैक्टिव नजर आएगा। इसमें आप फ्लावर पैटर्न या किसी और डिजाइन वाले सेट को खरीदकर इसे वियर कर सकती हैँ। इसके साथ स्टड इयररिंग्स और रिंग को वियर करें। आप अच्छी नजर आएंगी।
इसे भी पढ़ें: Choker Necklace Set: शादी के बाद दुल्हन पहन सकती हैं ये चोकर नेकलेस सेट, देखें डिजाइसं
इस बार डीप नेकलाइन के साथ इन ज्वेलरी सेट को ट्राई करें। इससे आप अच्छी नजर आएंगी। साथ ही, आपका लुक अट्रैक्टिव दिखाई देगा। इसे ट्राई करके आपको ज्यादा ऑप्शन ट्राई करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। बस आपको अपनी गर्दन के साइज का ध्यान रखना होगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram/ Kiara advani, Kareena kapoor khan, Sonam Kapoor, Madhuri dixit
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों