साड़ी पहनना पसंद हम सभी को होता है। लेकिन इसमें लुक तभी अच्छा लगता है, जब हम इसके साथ किसी तरह की ज्वेलरी को स्टाइल करते हैं। इससे लुक में एक ग्रेस ऐड हो जाता है। साथ ही, लुक भी अट्रैक्टिव नजर आता है। इसके लिए आप लेयर नेकलेस के अलग-अलग डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, डिजाइन भी अलग ट्राई करने को मिलेंगे। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के डिजाइन को आप ट्राई कर सकती हैं।
रानी हार डिजाइन वाला लेयर नेकलेस
आप लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए रानी हार डिजाइन वाले लेयर नेकलेस को स्टाइल कर सकती हैं। लेयर नेकलेस पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही, साड़ी के साथ पहनने के बाद रॉयल लुक क्रिएट करते हैं। इस तरह के नेकलेस में पेंडेट दो लेयर में मिलता है। इसके साथ मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका मिलता है। इसे पहनने के बाद आपका लुक अच्छा लगता है। आप इस तरह के नेकलेस को मार्केट में 200 से 300 रुपये में मिल जाएगी।
मोती वाला लेयर नेकलेस सेट
अगर आप सिल्क साड़ी को स्टाइल कर रही हैं, तो इसके साथ आप मोती वाला लेयर नेकलेस सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के लेयर नेकलेस सेट पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें ऊपर की तरफ ब्रोच का डिजाइन होता है। पूरी माला डबल कलर में शेड मिलेगा। इसे पहनने के बाद आपका नेकलेस अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह के सेट आपको आसानी से मिल जाएंगे। इसके साथ आप इयररिंग्स और रिंग भी खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में ये आपको 100 से 200 रुपये में मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: साड़ी में पाना चाहती हैं रॉयल लुक तो वियर करें ये मिरर वर्क वाले नेकलेस
कुंदन वर्क लेयर नेकलेस सेट
आप लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए कुंदन वर्क लेयर नेकलेस को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपका लुक भी महारानी जैसा खूबसूरत नजर आएगा। मार्केट में इस तरह के नेकलेस सेट आपको अलग-अलग कलर और डिजाइन में मिलेंगे। इसके साथ मांग टीका और इयररिंग्स भी मिल जाएंगे। इससे लुक और भी ज्यादा सुंदर नजर आएगा। इस तरह के नेकलेस सेट आपको मार्केट में 300 से 400 रुपये में मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Jewellery Designs: ब्लाउज नेकलाइन के हिसाब से चूज करें नेकलेस, लुक दिखेगा परफेक्ट
इस बार लेयर नेकलेस सेट को साड़ी के साथ स्टाइल करें। इस तरह के नेकलेस सेट आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। इससे आपका लुक अट्रैक्टिव नजर आएगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Myntra, Mahi, Zaveri Pearls
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों