कंगन नहीं, इन दिनों ट्रेंड में हैं ये 5 Jelly Glass Bangles, हर आउटफिट संग लगेंगी खूबसूरत

6 Latest Jelly Glass Bangles Designs: फैशन हर सीजन बदलता है, लेकिन इस बार जो चीज सबसे ज्यादा वायरल हो रही है, वो है जेली ग्लास बैंगल्स। इंस्टाग्राम रील्स हो या शादी की तैयारियां, हर जगह लड़कियां इन्हीं चूड़ियों को पहनती नजर आ रही हैं। इनकी खासियत है इनका ग्लॉसी, ट्रांसपेरेंट और जेली जैसा लुक। ये हाथों पर बिल्कुल पानी की बूंदों जैसी चमकती हैं। भारी कंगनों की तरह ये हाथ को भारी भी नहीं लगतीं और लुक को एकदम फ्रेश और मॉडर्न बना देती हैं। अगर आप भी इस ट्रेंड को फॉलो करना चाहती हैं, तो पहले जान लीजिए 5 सबसे हिट डिजाइन।
5 खूबसूरत जेली ग्लास बैंगल्स डिजाइंस
अगर आप भी जेली ग्लास बैंगल्स ट्राई करने की सोच रही हैं, तो हम आपके लिए लेटेस्ट और खूबसूरत डिजाइंस लेकर आए हैं।
1. घुंघरू वाली स्काई ब्लू जेली ग्लास बैंगल्स
ये सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला डिजाइन है। हल्के स्काई ब्लू रंग की ग्लॉसी चूड़ियों के साथ छोटे-छोटे घुंघरू लगे होते हैं। जब आप हाथ हिलाती हैं तो हल्की सी छनक आती है, जो बहुत प्यारी लगती है। इसे आप व्हाइट कुर्ती, लाइट ब्लू सूट या डेनिम के साथ पहन सकती हैं।

image credit-pinterest (kitty&mice)
2. पिंक और वाइन शेड वाली जेली ग्लास बैंगल्स
पिंक, वाइन और गोल्डन का कॉम्बिनेशन इस डिजाइन को रॉयल बनाता है। इसमें पतली गोल्डन चेन और छोटे रेड बीड्स भी लगे होते हैं। इसे आप शादी, संगीत या किसी फेस्टिव फंक्शन में साड़ी या लहंगे के साथ पहन सकती हैं।

image credit-pinterest (the daily wishlist)
3. मल्टीकलर जेली ग्लास बैंगल्स
अगर आपको कलरफुल लुक पसंद है, तो यह डिजाइन आपके लिए है। इसमें कई रंगों की चूड़ियां एक साथ होती हैं, जो हर आउटफिट से मैच हो जाती हैं। इसे आप प्रिंटेड कुर्ती, कॉटन सूट या कॉलेज लुक के साथ पहन सकती हैं।

image credit-pinterest (GlamAura Bangles)
4. रेड कलर जेली ग्लास बैंगल्स
लाल रंग हमेशा से सुहाग और ट्रेडिशन का सिंबल रहा है। रेड जेली बैंगल्स में ग्लॉसी फिनिश की वजह से ये हाथों पर और भी ज्यादा खिलकर आती हैं। इसे आप करवाचौथ, पूजा या किसी भी ट्रेडिशनल फंक्शन में रेड या मैरून सूट के साथ पहन सकती हैं।

image credit-pinterest (etsy)
5. पेस्टल ग्लिटर जेली ग्लास बैंगल्स
हल्के पेस्टल रंगों में ग्लिटर वाली ये चूड़ियां दिन के फंक्शन के लिए परफेक्ट हैं। ये ज्यादा चमकीली नहीं लगतीं, लेकिन धूप में हल्की शाइन देती हैं। इसे आप पेस्टल शरारा, अनारकली या वेस्टर्न ड्रेस के साथ पहन सकती हैं।

image credit-pinterest ( style with muskan)
Jelly Glass Bangles पहनने का सही तरीका
अगर आप भी जेली ग्लास बैंगल्स पहनने की सोच रही हैं, तो सबसे पहले सही तरीका जान लें। गलत आउटफिट के साथ कैरी करने से चूड़ी का मजा खिल के नहीं आता है।
- अगर आप घुंघरू वाली या भारी डिजाइन वाली Jelly Glass Bangles पहन रही हैं, तो उन्हें सिर्फ एक हाथ में पहनें। दोनों हाथों में भर-भरकर चूड़ियां पहनने से लुक भारी और ओवर लगने लगता है।
- सिर्फ जेली बैंगल्स पहनने की बजाय, उनके साथ एक पतला गोल्डन कड़ा भी पहनकर देखें। जैसे 4 जेली बैंगल्स के बीच में 1 गोल्डन कड़ा रख लें।
- अगर आपका सूट या साड़ी डार्क कलर की है, तो उसके साथ लाइट पेस्टल कलर की जेली बैंगल्स पहनें और अगर आपका आउटफिट लाइट कलर का है, तो उसके साथ डार्क पिंक, रेड या वाइन कलर की चूड़ियां ज्यादा खिलकर आएंगी।
- ऐसा मत सोचिए कि ये चूड़ियां सिर्फ सूट और साड़ी के साथ ही अच्छी लगेंगी। आप इन्हें जींस-टॉप, वन-पीस ड्रेस या कुर्ती-जींस के साथ भी पहन सकती हैं।
- जेली बैंगल्स पहनते समय अपने नाखूनों का भी ध्यान रखें। चूड़ियों से मैच करती हुई या न्यूड कलर की नेल पॉलिश लगाएं।
यह भी पढ़ें- चूड़ियां और ब्रेसलेट छोड़िए, कलाई पर बनवाएं ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइंस; मिलेगा यूनिक लुक
खरीदते और पहनते समय ध्यान रखने वाली बातें
अगर आप भी जेली बैंगल्स खरीदने की सोच रही हैं, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें।
- जेली बैंगल्स थोड़ी टाइट होती हैं। हमेशा अपनी कलाई से आधा इंच बड़ी साइज लें।
- सस्ती चूड़ियां हाथ में चुभ सकती हैं। किनारे स्मूद और फिनिश साफ होनी चाहिए।
- घुंघरू और बीड्स वाली चूड़ियों को पानी में ज्यादा देर मत रखें, उनकी चमक फीकी पड़ सकती है।
- इन्हें बाकी मेटल चूड़ियों के साथ मत रखें। अलग कपड़े में लपेटकर रखें, वरना स्क्रैच आ जाएंगे।
- घुंघरू वाली चूड़ियां छोटी बच्चियों को पहनाते समय ध्यान रखें, छोटे बीड्स निकल सकते हैं।
Jelly Glass Bangles सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि स्टाइल और कम्फर्ट का परफेक्ट कॉम्बो हैं। ये हल्की हैं, बजट में हैं और हर आउटफिट के साथ जच जाती हैं। अगर आप अपने लुक में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो इस बार कंगन छोड़कर जेली बैंगल्स को मौका दीजिए।
यह भी पढ़ें- काली पड़ गई हैं पीतल की चूड़ियां? किचन में मौजूद इन 3 चीजों से मिनटों में चमक उठेगी आपकी ज्वेलरी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit- ai
- Jelly Glass Bangles किस मौके पर पहन सकते हैं?
- आप इन्हें रोज पहन सकती हैं। पेस्टल और मल्टीकलर डिजाइन डेली वियर के लिए हैं, जबकि घुंघरू और पिंक-वाइन वाले डिजाइन शादी और फेस्टिवल के लिए बेस्ट हैं।
- क्या Jelly Glass Bangles आसानी से टूट जाती हैं?
- अच्छी क्वालिटी की जेली बैंगल्स नॉर्मल कांच की चूड़ियों से ज्यादा मजबूत होती हैं, लेकिन बहुत ज्यादा दबाव या गिरने पर टूट सकती हैं।
- Jelly Glass Bangles की कीमत कितनी होती है?
- बाजार और ऑनलाइन में ये 149 रुपये से लेकर 499 रुपये तक के सेट में मिल जाती हैं। डिजाइन और घुंघरू-बीड्स के हिसाब से कीमत बदलती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।