जन्माष्टमी का त्योहार इस साल 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कृष्ण को सजाया जाएगा। साथ ही, लोग इस दिन व्रत भी रखेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान कृष्ण का जन्म किसी उत्साह से कम नहीं होता है। इस दिन महिलाएं अच्छे-अच्छे कपड़े पहनकर मंदिर में दर्शन करने जाती हैं। वहीं कई जगह पर कृष्ण लीला दिखाई जाती है। वहां जाने के लिए भी सभी तैयार होते हैं। ऐसे में हम कपड़े तो कोई भी पहन लेते हैं, लेकिन लुक में कुछ अलग करने के लिए नया ट्राई करना पसंद करते हैं। इस बार पहनें ओरिजनल मोर पंख से बनी ज्वेलरी। इसे आप खुद घर पर तैयार कर सकती हैं।
मोर पंख नेकलेस करें वियर (Mor Pankh Necklace Design)
आप अगर गले में कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो इसके लिए मोर पंख वाले नेकलेस को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको एक मोर डिजाइन वाला पेंडेंट सेट खरीदना है। इसके बाद इसमें ओरिजनल मोर पंख को ग्लू की मदद से चिपकाना है। इस तरह के आपका मोर पंख आपके सेट में लग जाएगा। जब आप इसे सूट या साड़ी के साथ वियर करेंगी, तो इससे लुक अच्छा लगेगा।
मोर पंख वाले इयररिंग्स (Mor Pankh Earrings Designs)
आप घर पर कानों में पहनने के लिए मोर पंख इयररिंग्स भी बना सकती हैं। इसके लिए आपको मोर पंख लेना है। इसकी डंडी में इयररिंग्स का हूक लगाना है। इसके बाद इसे फिक्स करने के लिए हल्का सा ग्लू लगाना है। इस तरह से आपके मोर पंख वाले इयररिंग्स बनकर तैयार हो जाएगा। इसे आप सूट, साड़ी या इंडो वेस्टर्न ड्रेस के साथ वियर कर सकती हैं। मार्केट से भी आप इसे 100 रुपये में खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Radha Krishna Jewellery: जन्माष्टमी के मौके पर पहनें राधा-कृष्णा वाले डिजाइन की ज्वेलरी, साड़ी से लेकर सूट के साथ लगेंगी बेस्ट
मोर पंख ब्रेसलेट करें वियर (Mor Pankh Bracelet Designs)
आपके पास अगर कोई पुराना या नया ब्रेसलेट रखा है, जिसका स्टोन या डिजाइन खराब हो गया है, तो इसे आप अब इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको ब्रेसलेट में लगे स्टोन की जगह पर मोर पंख को उसके साइज के हिसाब से काटकर ग्लू की मदद से लगाना है। अब इसमें स्टोन शाइनिंग लिक्विड डालना है और कुछ देर के लिए ड्राई होने देना है। फिर इसे वियर कर लेना है। इस तरह से आपका घर पर ही मोर पंख वाला ब्रेसलेट रेडी हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Toe Rings: छोटे पैरों पर खूब जचेंगे बिछिया के ये नए डिजाइंस, देखें तस्वीरें
इस सभी ज्वेलरी को आप जन्माष्टमी के खास मौके पर वियर कर सकती हैं। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग दिखाई देंगी। आप इस तरह की ज्वेलरी को चाहें तो बाजार से भी खरीदकर इस दिन के लिए पहन सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों