jali poncha design for salwar

Salwar Poncha: ये अलग-अलग जाली के डिजाइन वाले पोंचे आपके सलवार-सूट को देंगे फैंसी लुक

सलवार के पोंचे को चुनने के लिए आपको सबसे सूट के डिजाइन को समझना बेहद जरूरी होता है। पोंचे के लिए आप लेटेस्ट फैशन के डिजाइंस को चुनें। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-07-01, 19:13 IST

रोजाना पहनने हो या किसी ओकेजन के लिए कम्फ़र्टेबल लुक को कैरी करना हो। इसके लिए सलवार-कमीज बेस्ट ऑप्शन होता है। आमतौर पर कमीज के डिजाइंस में आपको काफी तरह की वेरायटी देखने को मिल जाएगी, लेकिन क्या आप जानती हैं कि स्टाइलिश दिखने के लिए आप सलवार को भी कस्टमाइज कर सकती हैं।

सलवार के लिए आप इसके पोंचो पर काफी तरह के डिजाइन बनवा सकती हैं, लेकिन आजकल जाली वाले डिजाइन के पोंचे को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। तो चलिए देखते हैं सलवार के पोंचें के लिए कुछ खास डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे आपने सलवार-कमीज लुक को स्टाइल करने के आसान टिप्स-

बटन डिजाइन सलवार पोंचा 

button design for salwar

 

पोंचे में आपको कई सारे डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। वहीं इसके लिए आप फैंसी डिजाइन के बटन भी खरीदकर पोंचे में लगा सकती हैं। आप चाहे तो कपड़े की मदद से बटन खुद भी बना सकती हैं। पोटली बटन का साइज आप अपने हिसाब से बड़ा या छोटा कर सकती हैं। इसके लिए आप जाली का डिजाइन चौड़ा रखें।

इसे भी पढ़ें: Salwar Poncha Designs: सलवार को फैंसी लुक देने के लिए बेस्ट हैं पोंचे के ये डिजाइंस

लेस डिजाइन सलवार पोंचा 

lace design salwar

लेस वर्क आजकल काफी ज्यादा चलन में है। इस तरह के लेस वाले पोंचे में आप ऊपर की ओर जाली बनाकर चौड़े डिजाइन की लेस पोंचे में लगवा सकती हैं। चिकनकारी लेस इसमें सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। जाली के लिए आप ज्यादा चौड़ा डिजाइन न चुनें और छोटे-छोटे जाल का पोंचा बनाएं।

इसे भी पढ़ें: सलवार की मोहरी के ये लेटेस्ट डिजाइन आपके सूट को बनाएंगे क्लासी

सिंपल जालीदार सलवार पोंचा 

simple jali poncha

सिंपल में आपको कई तरह के पोंचे के डिजाइन सलवार के लिए चुने जाते हैं। वहीं जालीदार पोंचे में आप ज्यादा फैंसी लुक नहीं देना चाहती हैं तो इसके लिए आप सूट के कमीज के फैब्रिक से पाइप बनाकर बारीक डिजाइन की जाली बना सकती हैं। चाहे तो जाली के साथ में आप नेट भी लगवा सकती हैं।

button poncha design

 

अगर आपको सलवार पोंचा की ये खास डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने का आसान तरीका पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Girls Fashion Trends, Healthy Foods

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।