Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:15 PM IST

Priyanka-Nick Sangeet: नीता अंबानी को बड़ी से ज्यादा प्यारी है छोटी बहू, प्रियंका के संगीत में कुछ इस अंदाज में दिखे दोनों

प्रियंका चोपड़ा के संगीत सेरिमनी में अपनी होने वाली छोटी बहू के साथ हंसी ठिठोली करती दिखीं नीता अंबानी। एक ही डिजाइनर के तीनों ने पहने लहंगे। देखें तस्वीरें। 
Updated:- 2018-12-03, 17:07 IST
Isha ambani, nita ambani and radhika marchent attended priyanka and nick sangeet ceremony

 जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस में चल रहे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के जश्‍न में 30 नवंबर को संगीत का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में बॉलवुड और बिजनेस वर्ल्‍ड से जुड़ी कई सेलिब्रिटीज ने हिस्‍सा लिया। मगर, टॉक ऑफ द टाउन थीं मुकेश अंबानी के परिवार की महिलाएं। जी हां, प्रियंका की बेस्‍ट फ्रेंड ईशा अंबानी अपनी मां नीता अंबानी और छोटे भाई अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ आई थीं। तीनों बेहद स्‍टाइलिश आउटफिट में फंक्‍शन अटेंड करने आईं थीं। जहां ईशा अपने पिता मुकेश अंबानी के साथ नजर आ रही थीं वहीं नीता ने राधिका हाथ पकड़ रखा था। दोनों के हाव भाव से लग रहा हथा कि नीता अपनी होने वाली छोटी बहू को कितना प्‍यार करती हैं। वहीं अंबानी खानदान की होने वाली बड़ी बहू अंबानी खानदान के साथ नजर नहीं आईं और वह 1 दिसंबर को मंगेतर आकाश अंबानी और ईशा अंबानी के मंगेतर आनंद पिरामल के साथ जोधपुर पहुंची। तो चलिए हम बात करते हैं अंबानी फैमिली की फीमेल गैंग के फैशन पर। 

Isha ambani, nita ambani and radhika marchent attended priyanka and nick sangeet ceremony

ईशा अंबानी का ग्रीन शरारा 

ईशा अंबानी अपनी बेस्‍टफ्रेंड की संगीत सेरिमनी में शेनपिकॉक ब्रांड का डिजाइनर शरारा पहन कर शामिल हुईं। ईशा का शरारा डार्क ग्रीन कलर का और वेलवेट फैब्रिक पर था वहीं ईशा ने शरारे के साथ मल्‍टी कर्ल्‍ड कुर्ती पहन रखी थी। उनके इस लुक को और भी इनहैंस कर था उनका हेयर स्टाइल। ईशा ने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल दिया था। उनके लुक को उनका मेकअप कंप्‍लीट कर रहा था। ईशा ने खुद को डिफ्रेंट लुक देने के लिए स्‍मोकी आई और लाइट मेकअप से संवारा था। 

Read More:Priyanka Chopra bridal makeup: कुछ इस तरह से होगा प्रियंका का ब्राइडल मेकअप, आर्टिस्‍ट ने दिए हिंट्स

Isha ambani, nita ambani and radhika marchent attended priyanka and nick sangeet ceremony

राधिका मर्चेंट 

राधिका मर्चेंट ने भी ईशा की तरह शेनपिकॉक की मल्‍टी कर्ल्‍ड स्‍कर्ट और फ्रंट जिप डार्क ब्‍लू कलर का वेलवेट टॉप पहना था। राधिक ने अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए गले में मल्‍टी कलर चोकर पहन रखा था। वह बेहद सिंपल नजर आ रही थीं और साथ ही उनका म्‍यूट मेकअप उन्‍हें और भी खूबसूर बना रहा था। वैसे राधिका नीता अंबानी के साथ कई ईवेंट पर नजर आई हैं मगर, प्रियंका चोपड़ा की संगीत सेरिमनी में सास और होने वाली बहू के बीच की बॉन्डिंग काफी मजबूत नजर आई। 

Read More: Priyanka-Nick sangeet: नीता अंबानी को बड़ी से ज्यादा प्यारी है छोटी बहू, प्रियंका के संगीत में कुछ इस अंदाज में दिखे दोनों

Isha ambani, nita ambani and radhika marchent attended priyanka and nick sangeet ceremony

नीता अंबानी 

फंक्‍शन काई भी हो नीता अंबानी हर फंक्‍शन में सबसे अलग नजर आती हैं इस फंक्‍शन में भी नीता ईशा और राधिका से बेहद अलग नजर आईं। नीता ने इस फंक्‍शन के शेनपिकॉक का व्‍हाइट लहंगा चुना। इस लहंगे को नीता ने पिंक लहरिया दुप्‍पटे के साथ क्‍लब किया। वह इस लहंगे में बेहद खुबसूरत नजर आ रही थीं। नीता लुक पूरी तरह से राजस्‍थानी लग रहा था। 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।