Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:44 PM IST

Cannes 2024: सिंपल-सोबर अनारकली सूट लुक में सिंगर सुगंधा शर्मा ने कांस के रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

77वें कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में जहां अभी तक कई भारतीय एक्ट्रेस रेड कर्पेर्ट पर अपना जलवा बिखेर चुकी हैं तो वहीं अब रेड कर्पेर्ट पर सिंपल-सोबर अनारकली सूट लुक में सिंगर सुगंधा शर्मा भी नजर आई ।
Updated:- 2024-05-17, 20:09 IST
indian singer wearing simple anarkali suit cannes

77वें कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में अभी तक भारत की कई सारी एक्ट्रेस रेड कार्पेर्ट पर अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। वहीं कान फिल्म फेस्टिवल 2024 के रेड कार्पेर्ट पर भारतीय सिंगर सुनंदा शर्मा भी देशी अंदाज में नजर आई और इस समय इनके देशी लुक हर तरफ तारीफ हो रही है।

सिंगर ने पहना सिंपल अनारकली कुर्ता 

भारतीय सिंगर सुनंदा शर्मा ने क्रीम रंग की सिमेट्रिकल लेयर्ड अनारकली कुर्ता और धोती पैजामा पहना है। इस अनारकली कुर्ता के फ्रंट पर 3 फ्रिल्स बनाकर डिजाइन किया गया ह और एक्ट्रेस ने अनारकली कुर्ता के साथ धोती स्टाइल सलवार पहनी है। वहीं इसके साथ में सिंगर ने नथ और कुंदन का मांग टीका स्टाइल किया है और हाथों में माइक्रो बैग लिया है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝑆𝑢𝑛𝑎𝑛𝑑𝑎 𝑆ℎ𝑎𝑟𝑚𝑎 ਸੁਨੰਦਾ ਸ਼ਰਮਾਂ (@sunanda_ss)

सुनंदा शर्मा ने आज 17 मई को अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की। सुनंदा ने अपनी तस्वीरें शेयर कर लिखा है, आम जहे घर दी कुड़ी, सपने ऐने खास कदो तो लेन लग पाई, पता नहीं लगया, तुस्सी मैनू प्यार से इज्जत बख्सी है, ए पोस्ट तुआडे सारेया दे नाम'।

 इसे भी पढ़ें : Cannes 2024: टूटे हाथ के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचीं ऐश्वर्या राय, अपने लुक्स से लूटी लाइमलाइट

2018 में किया इंडस्ट्री में डेब्यू

सुनंदा शर्मा ने 2018 में इंडस्ट्री में डेब्यू किया था और उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 'तेरे नाल नचना' गाने से की थी। इसके बाद उन्होंने कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लुका छुपी' के गाने 'पोस्टर लगवा दो' और फिल्म 'जय मम्मी दी' के गाने 'मम्मी नू पसंद' में अपनी आवाज दी थी।

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 14 मई को शुरू हुआ था और ये फेस्टिवल अब 25 मई 2024 तक चलेगा। वहीं इस इवेंट में जहां दुनिया भर सितारे आये हैं तो वहीं भारत से कई स्ट्रास भी इस कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 का बने हैं।

इसे भी पढ़ें: Cannes 2024: तारक मेहता का उल्टा चश्मा स्टार दीप्ति साधवानी ने कान्स 2024 में डेब्यू कर तोड़ा ये रिकॉर्ड

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।