Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:15 AM IST

हर दिन हील्स पहनने पर भी नहीं होगा पैरों में दर्द, पहनते समय बस फॉलो करने होंगे ये 5 हैक्स

बाजार में कई तरह की फैशनेबल हील्स मिलती हैं, लेकिन हर कोई कम्फर्टेबल नहीं होती। भले ही यह दिखने में क्लासी लगती हो, लेकिन घंटों तक पहनकर चलना आसान नहीं होता।
Updated:- 2026-06-13, 16:51 IST
image

वर्किंग महिलाएं ज्यादातर हाई हील्स पहनना पसंद करती हैं, क्योंकि यह लुक को भी निखारता है और हाइट भी अच्छी हो जाती है। हालांकि, रोज-रोज हील्स पहनने की वजह से पैरों में दर्द भी होने लगता है। दिनभर हाई हील्स पहनकर चलने या खड़े रहने की वजह से आपको कमर में भी दर्द हो सकता है, जिससे धीरे-धीरे कोई बड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए आपको हील्स पहनने के लिए कम्फर्टेबल तरीके सर्च करने चाहिए। आपके भी पैरों में अगर हील्स पहनने से दर्द होता है, लेकिन आपको पहनना ही पड़ेगा, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

जेल पैड या कुशन पहनें

क्या आप इसके बारे में जानती हैं? यह महिलाओं के पैरों को आराम देने के लिए बनाया गया है। इसे पैरों में पहनने और हील्स पर लगाने से, आपके तलवों में दर्द नहीं होगा। यह उन महिलाओं को सबसे ज्यादा पसंद आएगा, तो जिन्हें बहुत ज्यादा चलना और देर तक खड़े रहना पड़ता है।

  • यह 80 रुपये से लेकर 150 रुपये तक ऑनलाइन मिलता है।

High Heels Wearing Risks for Women

कॉटन पैड या फोम पैड

हील्स को कम्फर्टेबल बनाने के लिए आप तलवों के पास कॉटन पैड या फोम पैड लगा सकती हैं। इससे पैरों का बैलेंस बराबर बना रहता है और आपके पैरों में दर्द नहीं होता। इससे पूरे दिन तलवे को आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें- Monsoon Footwear Designs: मॉनसून में ऑफिस के लिए बेस्ट हैं ये फुटवियर, स्टाइलिश लुक के साथ नहीं रहेगा फिसलने का डर

Best Comfortable Heels for Office

image credit- MANIBAMIMPEX/flipkart

मोलस्किन पैच

हील्स पहनने से पहले आप पैरों में नीचे की तरफ मोलस्किन पैच भी लगा सकती हैं। इसे आप हील्स के अंदर भी चिपका सकती है, जिससे हील्स के किनारे आपके पैरों पर चुभते नहीं और पैरों को आराम मिलता है। हर दिन हील्स पहनना है, तो आपको इस तरह के टिप्स फॉलो करने चाहिए, क्योंकि यह लंबे समय के लिए आपके पैरों के लिए अच्छा है।

इसे भी पढ़ें- Belt Designs for Women: जींस से लेकर ड्रेस तक, हर लुक के लिए परफेक्ट हैं ये बेल्ट, देखें डिजाइंस

Working Women Foot Care Tips

बैंड-एड यूज करें

कई बार हील्स के किनारों पैरों को एड़ी के साइड से छील देते हैं। ऐसा पूरे दिन हील्स पहनने के कारण भी होता है। इसके लिए आप बैंड-एड का यूज कर सकती हैं। जिस हिस्से पर आपको सैंडल सबसे ज्यादा चुभती है, वहां आप बैंड-एड लगाएं और इसके बाद है सैंडल पहनें। इससे हर दिन हील्स पहनने पर भी पैरों में दर्द नहीं होगा।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।