सिंपल साड़ी के लिए तैयार करें डिजाइनर ब्रोच, यहां दिए आइडियाज आएंगे काम

सिंपल और प्लेन साड़ियां हमेशा ही बेहद एलिगेंट लुक देती हैं, लेकिन कई बार एक साधारण साड़ी को थोड़ा और हैवी या रॉयल लुक देने के लिए हमें महंगे डिजाइनर ब्रोच की जरूरत महसूस होती है। अगर आप बाजार से महंगा ब्रोच नहीं खरीदना चाहती हैं, तो आपके ज्वेलरी बॉक्स में रखा एक 'मांग टीका' इस काम में आपके बेहद काम आ सकता है। अक्सर सूट या लहंगे के साथ पहना जाने वाला मांग टीका साड़ी के पल्लू पर एक बेहतरीन स्टेटमेंट ब्रोच की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि री मांग टीके को स्टाइलिश ब्रोच में बदलने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका क्या है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

मांग टीके को साड़ी ब्रोच में बदलने के स्टेप्स
सबसे पहले अपनी साड़ी के रंग और बॉर्डर के हिसाब से सही मांग टीके को चुनें।
अगर आपकी साड़ी पर सिल्वर जरी का काम है, तो ऑक्सीडाइज्ड या डायमंड कट मांग टीका लें।
वहीं, सिल्क या बनारसी साड़ी के लिए कुंदन, पर्ल या ट्रेडिशनल गोल्ड प्लेटेड मांग टीका सबसे बेस्ट रहेगा।
इसे भी पढ़ें - पुरानी या अकेली बची इयररिंग को फेंकने की न करें भूल, घर की चाबियों के लिए ऐसे बनाएं खूबसूरत 'की-रिंग'
मांग टीके में सिर पर फंसाने के लिए एक लंबी चेन और हुक लगा होता है।
ब्रोच बनाने के लिए इस चेन को काटकर अलग न करें।
आप चेन को मांग टीके के मुख्य पेंडेंट के ठीक पीछे गोल घुमाएं, ताकि वह सामने से दिखाई न दे।

- अब एक सेफ्टी पिन लें। मांग टीके के पेंडेंट के पीछे जो हुक या लूप बना होता है, उसके अंदर से सेफ्टी पिन को पार करें।
- अगर पेंडेंट के पीछे जगह कम है, तो आप चेन के पहले वाले हिस्से में पिन को अच्छी तरह फंसा लें।
- अपनी साड़ी की प्लीट्स या पल्लू को कंधे पर अच्छी तरह सेट कर लें।
- पिन लगाने के बाद पेंडेंट को थोड़ा हिलाकर देख लें कि वह अपनी जगह से खिसक तो नहीं रहा है।
इसे भी पढ़ें - इस बकरीद पर लखनवी नवाबी लुक पाने के लिए गरारे के साथ टीमअप करें Chandbalis के ये रॉयल डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: amazon/myntra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।