पुरानी या अकेली बची इयररिंग को फेंकने की न करें भूल, घर की चाबियों के लिए ऐसे बनाएं खूबसूरत 'की-रिंग'

यहां आपको पुरानी या अकेली बची इयररिंग्स को फेंकने के बजाय उनसे ट्रेंडी की-रिंग बनाने का तरीका बताया गया है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Updated:- 2026-05-27, 15:03 IST
image

अक्सर हमारी पसंदीदा इयररिंग्स में से कोई एक खो जाती है और दूसरी अकेली बच जाती है। ऐसी इयररिंग्स को हम फेंक देते हैं। कई बार पुरानी हो जाने या स्टोन निकल जाने के डर से हम उन्हें पहनना छोड़ देते हैं और वे ज्वेलरी बॉक्स के किसी कोने में बेकार पड़ी रहती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन अकेली या पुरानी बची इयररिंग्स को फेंकने के बजाय आप इनसे ट्रेंडी 'की-रिंग' बना सकते हैं? यह न सिर्फ आपकी क्रिएटिविटी को दिखाएगा, बल्कि आपकी चाबियों को एक नया और शानदार लुक भी देगा। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पुरानी इयररिंग से 'की-रिंग' कैसे बनाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

2 - 2026-05-27T131027.698

पुरानी इयररिंग से 'की-रिंग' कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले अपनी कोई भी पुरानी या अकेली बची बड़ी इयररिंग लें। इसके अलावा आपको एक पुराना की-रिंग लूप , छोटी कनेक्टिंग रिंग्स और एक प्लायर की जरूरत होगी।

इसे भी पढ़ें - लाबुबू डॉल एक्सेसरीज का बढ़ रहा महिलाओं में क्रेज, ये डिजाइन हैं आपके लिए बेस्ट

  • प्लायर की मदद से इयररिंग के उस हिस्से को सावधानी से निकाल दें, जिसे हम कान में पहनते हैं। अब आपके पास सिर्फ इयररिंग का डिजाइन वाला हिस्सा बच जाएगा।
  • अब एक छोटी जम्प रिंग लें और उसे प्लायर से थोड़ा सा खोलें। इस रिंग को इयररिंग के सबसे ऊपरी छेद या लूप के अंदर डाल दें।

1 - 2026-05-27T131039.166

  • इसके बाद जम्प रिंग लेंगे और अपने पुराने की-रिंग के बड़े वाले छल्ले को डालेंगे।
  • अब प्लायर की मदद से जम्प रिंग को अच्छे से दबाकर बंद कर दें, ताकि इयररिंग और चाबी का छल्ला आपस में मजबूती से जुड़ जाएं और चाबियों के वजन को सहन कर सकें।
  • अगर आपकी इयररिंग थोड़ी छोटी हैं, तो आप उसमें कुछ पुराने मोती, रंग-बिरंगे धागों की लटकन या पुरानी चेन के टुकड़े भी जोड़ सकते हैं। 
  • ऐसे में आपका हैंडमेड की-रिंग पूरी तरह तैयार है! अब आप इसमें अपने घर, अलमारी या गाड़ी की चाबियां लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - Long Earring Designs: हर चेहरे पर जचेंगे लंबे Earrings,यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।